Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पश्चिम बंगाल के नतीजों से हम बहुत खुश हुए कैलाश विजयवर्गीय; कहा-मुझे आज बहुत प्रसन्नता हुई है…
    समाचार

    पश्चिम बंगाल के नतीजों से हम बहुत खुश हुए कैलाश विजयवर्गीय; कहा-मुझे आज बहुत प्रसन्नता हुई है…

    By Tv36 HindustanMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा निर्णायक बढ़त बनाती नजर आ रही है. भाजपा को मिल रही जीत पर कैलाश विजयवर्गीय ने भी खुशी जताई है.

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है. भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के करीब है. भाजपा की जीत पर बीजेपी शासित राज्यों में भी जश्न मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालयों में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया है. वहीं बीजेपी की जीत पर एमपी सरकार में मंत्री और सीनियर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है.

    कैलाश विजयवर्गीय ने जताई खुशी

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘भाजपा की जीत देश की जनता को उपहार है. बंगाल में देश विरोधी गतिविधियों में टीएसमी नेताओं का काम था. लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं जिनके चलते बंगाल में भाजपा जीत रही है. बंगाल की जीत छोटी मोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी है. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बहुत सांस्कृतिक है, उन्होंने एक प्रचंड बहुत दिया है. वोट प्रतिशत को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वोट प्रतिशत पर मत जाएं, जीत हो रही है. में जब बंगाल के बारे में सोचता हूं दुखी होता हूं लेकिन आज मुझे बहुत प्रसन्नता है.’

    पिछले चुनाव में थे प्रभारी

    बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मिल रही जीत पर कैलाश विजयवर्गीय खुशी के साथ-साथ भावुक भी नजर आए. 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के प्रभारी थे. तब भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उस चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन पांच साल के अंतराल के बाद अब बीजेपी बंगाल में सत्ता में आती दिख रही है.

    भाजपा पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम और पडुंचेरी भी सरकार बनाती दिख रही है. असम में भाजपा लगातार तीसरी बार चुनाव जीतती दिख रही है. पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में तीन राज्यों से भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है.

    Post Views: 105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही, एक मात्र सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री साय…
    Next Article शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ईडी ने नकदी सही सोने समेत जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में CAPF की तैनाती जारी रखने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम…

    May 4, 2026

    शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ईडी ने नकदी सही सोने समेत जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति…

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही, एक मात्र सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री साय…

    May 4, 2026

    ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल में CAPF की तैनाती जारी रखने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम…
    • शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ईडी ने नकदी सही सोने समेत जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति…
    • पश्चिम बंगाल के नतीजों से हम बहुत खुश हुए कैलाश विजयवर्गीय; कहा-मुझे आज बहुत प्रसन्नता हुई है…
    • सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही, एक मात्र सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री साय…
    • ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?