Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Khatron Ke Khiladi 11 Grand Finale : अर्जुन बिजलानी बने शो के विनर
    Uncategorized

    Khatron Ke Khiladi 11 Grand Finale : अर्जुन बिजलानी बने शो के विनर

    By adminSeptember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का समापन हो चुका है। फिनाले में पहुंचने वाले तीनों प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर थी। पर आखिर में दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान तीसरे कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने टास्क अबॉर्ट कर दिया था।

    तीन कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे फिनाले में

    साऊथ अफ्रीका में शूट हुए इस शो के आखिर में श्वेता तिवारी राहुल वैद्य, वरुण सूद , अर्जुन बिजलानी , विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच ग्रैंड फिनाले की आखरी लड़ाई शुरू हुई। हालांकि बाकी सबको पीछे छोड़ते हुए अर्जुन, दिव्यांका और विशाल ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी।

    खरतनाक था आखिरी टास्क

    आखरी टास्क को काफी खतरनाक बनाया गया था। इसमें इन तीनो कंटेस्टेंट्स को एक रेस्क्यू मिशन दिया गया। रोहित शेट्टी ने तीनों को बताया कि यह स्टंट एक फिल्म के क्लाइमैक्स की तरह होगा। इस टास्क में उन्हें बोट में बैठकर पानी के बीचो बीच दिए गए मार्क पर जाना था। जब कंटेस्टेंट मार्क पर पहुंचेगा तब चॉपर आएगा। चॉपर के आने के बाद कंटेस्टेंट्स को खुदको बचाने के लिए उनकी बोट को चॉपर से हुक करना था। इस दौरान कंटेस्टेंट को बोट में ही रहना हैं और चॉपर उनकी बोट को लेकर ऊपर उड़ेगा।
    पहले पानी में खोजनी थी चाभी

    रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि बोट और कंटेस्टेंट को लेकर चॉपर आगे के मार्क की तरफ चला जाएगा। दूसरे मार्क पर कंटेस्टेंट्स को एक जलता हुआ घर दिखेगा। जब चॉपर घर के पास आएगा तब कंटेस्टेंट को बोट की चारों तरफ लगे हुए नेट से उसके नीचे लगी हुई चाभी निकालनी होगी। वो चाभी आपको हुक करना हैं और पानी में डाइव मारनी हैं। पानी में डाइव लेकर कंटेस्टेंट्स को स्विमिंग करते हुए जल रहे घर के पास जाना है।

    इस खतरनाक स्टंट के बारे में आगे समझाते हुए रोहित शेट्टी ने कहा जब कंटेस्टेंट जलते हुए घर के पास पहुंचेंगे तब वहां एक आग को बुझाने वाला सिलेंडर हैं जो लॉक्ड होगा। लेकिन उसकी चाभी कंटेस्टेंट के पास होगी, जो उन्होंने बोट के नीचे से निकाली है। कंटेस्टेंट को उस सिलेंडर से आग बुझाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर जाना हैं और फिर उन्हें अंदर रखे हुए पुतले को लेकर छत के ऊपर तक जाना है। कंटेस्टेंट्स ऊपर आने के बाद चॉपर उनके पास आएगा, तब खिलाड़ी को पुतले को अंदर डालकर खुद चॉपर में आना हैं और तीसरे मार्क पर आकर जंप करना है।
    इतने मुश्किल टास्क को करने से विशाल आदित्य सिंह ने बीच में इनकार कर दिया। फिर बचे दो सिर्फ दिव्यांका और अर्जुन जिन्होंने ये टास्क किया। दोनों ने टास्क को कम से कम समय में करने की पूरी कोशिश की पर आखिरी में अर्जुन शो को जीतने में कामयाब रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइलेक्ट्रिशियन की बेटी बनी IAS
    Next Article चलती ट्रक को रोककर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    admin
    • Website

    Related Posts

    दूध पीने में बच्चा कर रहा है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से बनाएं दूध को स्वादिष्ट…

    September 16, 2025

    मध्यप्रदेश में तीन लाख से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन विभाग ने रोका, इन बुजुर्गों की Pension होगी बंद…

    September 14, 2025

    सोना-चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों बढ़ रही है हर दिन चमक…

    September 13, 2025

    5 करोड़ रुपये राहत सामग्री, सीएम साय के राज्य में कुदरत का बरसा कहरा तो मोहन ने बढ़ाया मदद का हाथ…

    September 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सारडा एनर्जी की CSR पहल से गांवों में खुशहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
    • स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक से हिला दी रिकॉर्ड बुक, बना दिए यह 6 खास रिकॉर्ड…
    • शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • कुंडली में कालसर्प दोष, क्या सचमुच रोकता है तरक्की का रास्ता, जाने…
    • नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?