Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » माता रानी के विदाई के दिन और सवारी से जानें देश पर क्या होता है असर…
    News

    माता रानी के विदाई के दिन और सवारी से जानें देश पर क्या होता है असर…

    By Tv 36 HindustanOctober 1, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है. शास्त्रों में मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा गया है. इसलिए इसे शक्ति की उपासना का पर्व भी कहा जाता है. बता दें, नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत किये जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के व्रत रखने वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और सभी संकट दूर हो जाते हैं. माता रानी उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. इस समय तंत्र-मंत्र साधना पूजा का विशेष महत्वपूर्ण समय है.

    लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इस वर्ष 3 अक्टूबर गुरुवार को अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर नवरात्रि की प्रथम स्थापना पड़ रही है. प्रातः काल 5:30 बजे सुबह से रात 11 बजे तक अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त है. कलश स्थापना का अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त है, नवरात्रि के प्रथम दिन अर्थात प्रतिपदा रात 1 बजकर 09 बजे तक है. नवरात्रि में कलश स्थापना करने के पश्चात व्रत एवं पूजा विधि विधान से प्रारम्भ करनी चाहिए. महाष्टमी 10 अक्टूबर बृहस्पतिवार 2024 को, नवमी 11 अक्टूबर शुक्रवार को है. 12 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन एवम विजय दशमी का त्यौहार है.

    शारदीय नवरात्रि के सभी तिथियों के कार्यक्रम की लिस्ट

    देवी भागवत पुराण में नवरात्रि पर माता रानी की सवारी का विशेष महत्व बताया गया है. हर साल मां अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं. मां का हर वाहन विशेष संदेश देता है.

    पुराणों के अनुसार नवरात्रि पर मां भगवती के आने व जाने की सवारी और उसका फल

    देवी भागवत के अनुसार माता दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं, उसके अनुसार साल भर होने वाली घटनाओं का भी आंकलन किया जाता है.

    तत्तफलम :

    गजे च जलदा देवी, क्षत्र भंगस्तुरंगमे !
    नोकायां सर्वसिद्धिस्यां, ढोलायां मरणंधुवम् !!
    देवी जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तब पानी अधिक बरसता है. घोड़े पर आती हैं तब पड़ोसी देशों से युद्ध एवं सत्ता परिवर्तन की आशंका बढ़ जाती है. जब देवी नौका पर आती हैंं तब सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जब डोली पर आती हैं तब महामारी फैलने का भय बना रहता हैं.

    शशि सूर्ये गजारूढ़ा, शनि भौमे तुरंगमे!
    गुरौ शुक्रे चदोलायां, बुधे नौका प्रकी‌र्त्तितः!!
    देवी भागवत के इस श्लोक के अनुसार सोमवार व रविवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं. शनिवार और मंगलवार को नवरात्र शुरू होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है. गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र शुरू होने पर माता डोली में बैठकर आती हैं. बुधवार से नवरात्रि शुरू होने पर माता नाव पर सवार होकर आती हैं.
    इस नवरात्रि पर मां भगवती डोली पर सवार होकर गुरुवार के दिन आ रही हैं, जिससे महामारी फैलने की संभावना है और रविवार को महिषा पर सवार होकर विदा होंगी. अतः इस बार देश में रोग और शोक बढ़ने का संकेत मिल रहा है.
    किस दिन कौन-से वाहन पर सवार होकर मां भगवती जाती हैं, तब क्या फल देतीं हैं
    देवी भागवत के अनुसार नवरात्रि का आखिरी दिन तय करता है कि जाते समय माता का वाहन कौन सा होगा? अर्थात नवरात्रि के अंतिम दिन कौन सा दिन पड़ रहा है, उसी के अनुसार देवी का वाहन भी तय होता है.
    शशिसूर्य दिने यदि सा विजया,
    महिषागमने रुज शोककरा !
    शनि भौमदिने यदि सा विजया,
    चरणायुध यानि करी विकला !!
    बुधशुक्र दिने यदि सा विजया,
    गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा !
    सुरराजगुरौ यदि सा विजया,
    नरवाहन गा शुभ सौख्यकरा !!
    रविवार और सोमवार को देवी भैंसा की सवारी से जाती हैं तब देश में रोग और शोक बढ़ता है. शनिवार और मंगलवार को देवी चरणायुध (मुर्गे पर सवार होकर) जब प्रस्थान करती हैंं, तब दुख और कष्ट की वृद्धि होती है. बुद्धवार और शुक्रवार को देवी हाथी पर सवार होकर जाती हैंं, तब इससे बारिश अधिक होती है. गुरुवार को मां भगवती मनुष्य की सवारी करके जाती हैं. जिससे सुख और शांति की वृद्धि होती है.
    इस नवरात्रि पर मां भगवती शनिवार को विदा होंगी. अतः इस बार देश में रोग और शोक बढ़ने का संकेत मिल रहा है.
    नवरात्रि के समय कुछ कार्यों को करने से माता रानी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं. यह सात कार्य इस प्रकार हैं-

    नवरात्रि पर्वों पर व्रत रखने पूजा उपासना करने और कलश स्थापन से मां दुर्गा पूरे वर्ष अपनी कृपा बरसाती हैं.

    शारदीय नवरात्रि पर माता रानी को चढ़ाएं कमलगट्टा- अपने हर काम में सफलता पाने और धन-सम्पदा प्राप्त करने के लिए नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी को कमल गट्टा अवश्य चढ़ाएं. कमल गट्टे के साथ माता का सबसे प्रिय लाल गुड़हल का फूल भी चढ़ाएं.

    शारदीय नवरात्रि की सभी नौ तिथियों पर माता रानी को प्रतिदिन ताजे पुष्प अर्पित करें- हर दिन नवरात्रि में देवी को ताजे फूल चढ़ाना चाहिए और पूजा घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पुराने हो चुके फूलों की कभी भी कूड़े दान में नहीं फेंकना चाहिए बल्कि किसी नदी अथवा पोखर में प्रवाहित कर देना चाहिए.

    नवरात्रि पर हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए- नवरात्रि पर हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए. दुर्गा सप्तशी का पाठ करने से आपके सभी तरह के बिगड़े हुए काम पूरे होने लगते हैं.

    नवरात्रि पर गाय को रोटी अवश्य खिलाएं- नवरात्रि पर गाय को रोटी अवश्य खिलाना चाहिए. हर तरह की मनोकामना को पूरा करने के लिए नवरात्रि पर गाय को रोटी अवश्य खिलाएं. नवरात्रि के नौ दिन तक ऐसा करने पर भाग्य का साथ मिलने लगता है.

    Views: 1,260
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरीवा में मंदिर से लौट रहे युवक-युवती पर सरेराह 3 राउंड फायरिंग, बाइक सवार चार युवकों ने की वारदात…
    Next Article रिनसन जोस के खिलाफ वारंट जारी, तलाश में जुटीं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां, पेजर ब्लास्ट के बाद से हुआ लापता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…

    November 24, 2026

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री साय…

    November 24, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री साय…

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…
    • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री साय…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    • भालू के अवैध शिकार साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी गिरफ्तार,वन विभाग नागरिकों से वन्यजीव अपराध की सूचना देने की अपील
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?