Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जाने क्या है रेट्रो वॉकिंग,रोज 10 मिनट के लिए एक्सपर्ट्स दे रहे जोर…
    स्वास्थ्य

    जाने क्या है रेट्रो वॉकिंग,रोज 10 मिनट के लिए एक्सपर्ट्स दे रहे जोर…

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चलना केवल एक एक्टिविटी नहीं है बल्कि एक्सरसाइज है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हमें रोजाना चलने की आदत डालनी चाहिए। इससे दिल, दिमाग, किडनी, लिवर आदि का फंक्शन बढ़ता है। मगर पिछले कुछ समय से रेट्रो वॉकिंग की काफी चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों को मानना है कि सिर्फ 10 से 20 मिनट की रेट्रो वॉकिंग से अनगिनत फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि रेट्रो वॉकिंग का मतलब क्या है।

    रेट्रो वॉकिंग का मतलब

    रेट्रो वॉकिंग एक एक्सरसाइज है। इस टर्म को बैकवार्ड वॉकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आपकी मसल्स और माइंड बॉडी कनेक्शन के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें आपको सीधा खड़े होकर पीछे की तरफ चलना पड़ता है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

    माइंड बॉडी कनेक्शन में बढ़ोतरी

    हम रोजाना चलते हैं और हमारे पैर, मसल्स व दिमाग को इसकी आदत हो चुकी है। इसे करते हुए हमारा दिमाग पूरी तरह काम नहीं करता है बल्कि हल्का सा सिग्नल मिलते ही मसल्स की याददाश्त काम करने लगती है। इससे माइंड टू बॉडी का कनेक्शन ढीला हो गया है। जब हम उल्टा चलते हैं जिसकी आदत नहीं है तो दिमाग को मसल्स को ढंग से सिग्नल देने पड़ते हैं। इससे दोनों के बीच का कनेक्शन मजबूत होता है।

    ऑस्टियोआर्थराइटिस में राहत

    उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों का स्वास्थ्य कमजोर हो जाता है जिसे ऑस्टियोआर्थराइटिस कहते हैं। इसमें जोड़ों के अंदर अकड़न व सूजन आ जाती है जिससे चलने या उठते-बैठते वक्त दर्द होने लगता है। एक शोध के मुताबिक रेट्रो वॉकिंग से इनका प्रेशर कम होने लगता है और अकड़न दूर होती है।

    वेट लॉस में मददगार

    सामान्य चलने के मुकाबले पीछे की तरफ चलने में ज्यादा मेहनत लगती है। इसकी वजह से आपकी बर्न होने वाली कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है। यह वजन कम करने में नॉर्मल वॉकिंग से ज्यादा बेहतर है और जल्दी असर दिखा सकती है।

    मेंटल हेल्थ को फायदा

    रेट्रो वॉकिंग करने से बॉडी अवेयरनेस बढ़ती है। स्लीप साइकिल सुधर जाती है और आपके सोचने, सीखने व याद करने की क्षमता में बढ़ोतरी दिखती है। अगर आप तनाव या एंग्जायटी के शिकार हैं तो इसे जरूर अपनाकर देखें।

    वक्त के साथ ऐसे बनाएं असरदार

    जब आप रेट्रो वॉकिंग करना सीख जाएं तो इसमें थोड़ा बदलाव लेकर आएं। क्योंकि रिजल्ट बढ़ाने के लिए आपको रोजाना खुद को कंफर्ट जोन से बाहर निकालना होता है। धीरे-धीरे पीछे की तरफ तेज चलने और फिर जॉगिंग करने की कोशिश करते रहें।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Know what is retro walking Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन रेयर डिजीज के लक्षण अक्सर नजर नहीं आते, लेकिन बन सकता है जान का खतरा…
    Next Article स्तनपान के दौरान ऐसी हो मां की खुराक,बच्चा होगा हष्ट पुष्ठ,माँ भी होगी तंदुरुस्त,जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नारी शक्ति पर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली BJP ने घटाए महिला उम्मीदवार, जानें अन्य दलों का ये हाल…

    April 21, 2026

    खाने के बाद पानी पीने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, आयुर्वेद में भी है सख्त मनाही, जानें ये वजह…

    April 21, 2026

    लू का खतरा प्रशासन हाई अलर्ट पर, राहत इंतजाम तेज, कई जिलों में येलो अलर्ट…

    April 21, 2026

    भारत देश में कौन-कौन करता है सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल; जानें किन लोगों को मिलती है इहकी इजाजत…

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नारी शक्ति पर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली BJP ने घटाए महिला उम्मीदवार, जानें अन्य दलों का ये हाल…
    • खाने के बाद पानी पीने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, आयुर्वेद में भी है सख्त मनाही, जानें ये वजह…
    • लू का खतरा प्रशासन हाई अलर्ट पर, राहत इंतजाम तेज, कई जिलों में येलो अलर्ट…
    • भारत देश में कौन-कौन करता है सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल; जानें किन लोगों को मिलती है इहकी इजाजत…
    • तिलक वर्मा के शतक से मुंबई की वापसी, गुजरात इतने रन से पराजित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?