Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए सबसे खुशहाल देश के लोगों की औसत उम्र क्या है और क्यों जीते हैं लंबी जिंदगी…….
    News

    जानिए सबसे खुशहाल देश के लोगों की औसत उम्र क्या है और क्यों जीते हैं लंबी जिंदगी…….

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है. अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) पर बुधवार संयुक्त राष्ट्र ने ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ 2024 जारी की. रिपोर्ट की रैंकिंग में फिनलैंड ने लगातार सातवी बार अव्वल स्थान हासिल किया है. दूसरे नंबर पर डेनमार्क, तीसरे पर आइसलैंड और चौथे पायदान पर स्वीडन है. दिलचस्प बात है कि हमास से युद्ध लड़ रहे इजरायल की रैंक भी पांचवी है.अमेरिका को दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर और विकसित देश माना जाता है. हालांकि, इस साल वो सबसे खुशहाल देशों की रैंक में टाॅप 20 तक में अपनी जगह नहीं बना पाया. रिपोर्ट में देशों को 0-10 के स्केल पर मापा गया है.

    एवरेज लाइफ इवेलुएशन के मामले में 23वें रैंक वाले अमेरिका का स्कोर 6.725 था. जबकि फिनलैंड का स्कोर 7.741 था. आइए देखते हैं कि सबसे खुशहाल देश के लोगों की औसत उम्र क्या और वो इतना लंबा क्यों जीते हैं.कितना जीते हैं खुशहाल देश?कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं के आधार पर देशों की खुशहाली को मापा जाता है. तब जाकर ये इन्हें ये रैंक दी गई.

    इनमें एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी काफी अहम फैक्टर होता है जो बताता है कि नागरिकों की औसत जीने की उम्र कितनी है. यूरोपीय संघ की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा लाइफ एक्सपेक्टेंसी नाॅर्वे की है. यहां लोगों की औसत आयु 83.3 है. इसके बाद 83.1 आयु के साथ आइलैंड दूसरे नंबर पर आता है. स्वीडन और फिनलैंड में लाइफ एक्सपेक्टेंसी क्रमश: 82.4 उम्र और 82.2 उम्र है. इस डेटा को देखकर कहा जा सकता है कि खुशहाल देशों में रहने वाले लोग औसतन 83 उम्र तक जीते हैं

    दूसरी ओर वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में आखिरी पायदान पर आने वाले देश अफगानिस्तान में लाइफ एक्सपेक्टेंसी महज 62 साल है. चलिए समझते हैं कि इन देशों में ऐसा क्या है कि यहां के लोग इतनी लंबी उम्र तक जीते हैं.इतना ज्यादा क्यों जीते हैं इन देशों के लोग?खुशहाल देशों में रहने वाले लोगों की लंबी आयु कई फैक्टर पर निर्भर करती है, जिसमें अच्छा हेल्थ केयर सिस्टम के अलावा लाइफस्टाइल, शिक्षा और पर्यावरण भी है. जैसे- फिनलैंड की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 2000 से 2020 के बीच चार साल तक बढ़ गई है. 2020 के आंकड़े देखें तो यहां की महिलाओं की औसत उम्र 85 साल और पुरुषों की औसत उम्र 79.4 थी.

    यह दूसरों के मुकाबले फिनलैंड के बेहतर और बेहतर हेल्थ केयर सिस्टम का नतीजा है.लंबी उम्र का एक फैक्टर जिस पर कम लोगों का ध्यान जाता है वो है पर्यावरण. ऐसी कई वैज्ञानिक शोध किए गए हैं जिनमें पाया गया है कि अच्छा पर्यावरण का लंबी उम्र से सीधा संबंध है. डेनमार्क इस संबंध को साबित करने का एक बेहतरीन उदाहरण है. डेनमार्क एक बाइसाइकिल कंट्री है. यहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा ट्र्रैवल के लिए साइकिलका इस्तेमाल करता है. इससे प्रदूषण भी नहीं होता और लोगों की एक्सरसाइज भी हो जाती है.

    यह अपनी एनर्जी की जरूरतों का 41 प्रतिशत हिस्सा विंड एनर्जी से पूरा करता है.खुशहाल देशों की आबादी की लाइफस्टाइल भी उनकी लंबी औसत आयु का एक बड़ा कारण है. फिनलैंड के ही उदाहरण से समझें तो वहां की आबादी का एक सेहतमंद लाइफस्टाइल की ओर झुकाव है. फिनलैंड में वयस्कों के धूम्रपान करने की संख्या साल 2000 के मुकाबले आधी हो गई है. इसके अलावा ऐसी प्रणाली पर भी काम चल रहा है जिससे 2030 तक फिनलैंड तम्बाकू मुक्त देश होगा. पिछले दो दशकों में फिनलैंड के लोगों में शराब की खपत में भी कमी आई है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबैंकों में होने वाली है लंबी छुट्टी, बैंक से जुड़े काम कर लें जल्दी……..
    Next Article होली में भांग के नशे को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…

    April 30, 2026

    रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…

    April 30, 2026

    प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

    April 30, 2026

    एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…
    • रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…
    • प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…
    • एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…
    • सीएम ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने किया जमकर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?