नई दिल्ली:- इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अपनी कारों की कीमत को कम कर दिया गया है। कंपनी ने किन मॉडल्स की कीमतों में कमी की है और अब इनकी नई कीमत क्या होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
टेस्ला की ओर से अपनी कारों की कीमत को कम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से तीन मॉडल्स की कीमत को कम किया गया है। इनमें मॉडल वाई, मॉडल एक्स और मॉडल एस शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन कारों की कीमतों में करीब दो हजार डॉलर तक कम किए गए हैं।
कंपनी की ओर से कीमतों में कटौती करने के बाद अब मॉडल वाई के बेस वेरिएंट को 42990 डॉलर में खरीदा जा सकता है। इसके लॉन्ग रेंज मॉडल की कीमत 47990 और परफॉर्मेंस वेरिएंट की कीमत 51490 डॉलर हो गई है। मॉडल एस के ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव को 72990 और ट्राई मोटर वेरिएंट को 87990 डॉलर की कीमत पर खरीदा जा सकता है। मॉडल एक्स के ड्यूल मोटर वेरिएंट की कीमत 77990 डॉलर और ट्राई मोटर वेरिएंट की कीमत 92990 डॉलर तय की गई है।
कीमतों में कटौती से अलावा कंपनी प्रमुख एलन मस्क को भारत दौरे पर आना था। लेकिन एलों मष्क की भारत यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। एलन मस्क को 22 अप्रैल को भारत यात्रा पर आना था। जिसमें उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हो सकती थी। इस यात्रा पर मस्क की ओर से भारत में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जानी थी। इसी दौरान दो अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश की भी घोषणा होनी थी।
