क्रिसमस यानी खुशियों का त्योहार आने में चंद दिन शेष हैं। ‘क्रिसमस’हर साल 25 दिसंबर को समूची दुनिया में पूरे उल्लास एवं उमंग से मनाया जाता हैं। यह ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। वैसे तो मुख्य रूप से ‘क्रिसमस’ का त्यौहार क्रिश्चियन समुदाय के लोगों का हैं, लेकिन, मौजूदा समय में इस त्यौहार ‘क्रिसमस’ अन्य धर्मों के कुछ लोग सद्भावना के तौर पर मनाते हैं।
क्रिसमस के शुभ मौके पर क्रिसमस ट्री का खास महत्व होता हैं। और इस दिन क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीकों से सजाया जाता हैं।
माना जाता है कि अगर क्रिसमस ट्री को घर पर सजाया जाए तो सांता क्लाज हमारे लिए गुड लक लेकर आते हैं। साथ ही ऐसा करने से कई वास्तु दोष दूर होते हैं। अब सवाल है कि आखिर घर में क्रिसमस ट्री लगाने से क्या लाभ होते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
जानिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने के क्या है 3 बड़े फायदे-
मां लक्ष्मी का होगा वास
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में अगर आप अपने घर के आंगन में क्रिसमस का पौधा लगाते हैं तो धन की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही परिवार में खुशियों का हर वक्त वास होने लगता है।
परिवार में एकजुटता की भावना
वास्तु-शास्त्र की मानें तो, क्रिसमस ट्री परिवार के लिए भी काफी शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है जिससे घर में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ता है।
यह परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है। यही वजह है कि क्रिसमस के दिन सारा परिवार मिलकर इसे डेकोरेट करता है तो इससे घर के सभी सदस्यों के बीच सौहाद्र बना रहता है।
निगेटिविटी दूर होती
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता है तो क्रिसमस ट्री का पौधा उसे नष्ट कर घर में सकारात्मकता लाता है। इसे जब भी घर में रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाएं। तभी इसका फायदा मिलेगा।
