Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज रविवार को मेष से मीन राशि तक जानें अपना राशिफल, व्यापार में इन चीजों के दाम बढ़ने के संकेत…
    समाचार

    आज रविवार को मेष से मीन राशि तक जानें अपना राशिफल, व्यापार में इन चीजों के दाम बढ़ने के संकेत…

    By Tv36 HindustanNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव, खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी को नए कारोबारी समझौतों से लाभ मिलने के योग हैं तो किसी को मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

    आइए जानते हैं रविवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ-अशुभ संकेत और व्यापार भविष्य-

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए रविवार को नए समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक साबित हो सकते हैं। हालांकि मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में कुछ कमी रह सकती है। राजनीतिक संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की चिंता मन को परेशान कर सकती है। धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए नए मित्र बनने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। घर में अचानक अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे खर्च बढ़ेंगे। किसी पुरानी योजना का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों का एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा। युवाओं को करियर के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।
    कर्क राशि
    कर्क राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में अपनी मौलिक सोच और समझदारी का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ आर्थिक उन्नति के योग हैं। किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रह सकता है। कारोबार में किसी के साथ साझेदारी या गठजोड़ लाभदायक साबित हो सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। विवादित मामलों में परिजनों के सहयोग से समझौते की स्थिति बन सकती है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि वालों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए। शादी-विवाह से जुड़ी चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। प्रभावशाली और विशिष्ट लोगों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

    तुला राशि
    तुला राशि के जातकों के लिए नई योजना की शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है। वाहन से जुड़ी समस्या आसानी से हल होगी। कृषि कार्यों और नए संपर्कों के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। हालांकि निजी कामों को टालना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। मेहनत और निरंतर प्रयासों से मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। निजी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

    धनु राशि
    धनु राशि वालों को मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि सोचे हुए काम पूरे होंगे और लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। दिन के अंत में मन में प्रसन्नता और शांति बनी रहेगी।
    मकर राशि
    मकर राशि के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनके माध्यम से कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। मन में बनी आशंका और चिंता दूर होगी। शिक्षा और भविष्य से जुड़े फैसलों के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों को जिस सौदे में नुकसान की आशंका थी, उसी से अच्छा लाभ मिल सकता है। बेवजह की भागदौड़ से बचना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी और विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं।

    मीन राशि
    मीन राशि वालों के लिए आपसी बातचीत से विवाद और टकराव सुलझाने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक चर्चाओं में अपेक्षित सफलता मिलने में कुछ कमी रह सकती है। राजनीतिक संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की चिंता रह सकती है, इसलिए पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।

    व्यापार भविष्य: इन वस्तुओं में तेजी के संकेत
    कार्तिक शुक्ल षष्ठी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से व्यापारिक बाजार में कुछ वस्तुओं की कीमतों में तेजी आने के संकेत हैं। ज्योतिषीय व्यापार भविष्य के अनुसार सोना, चांदी, घी, तेल, तिल, सरसों, अरंडी, लोहा और तांबा आदि के भाव में तेजी रह सकती है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेश में कल से होगा धान खरीदी का आगाज, इस बार 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद…
    Next Article छठ पूजा के लिए मैथिली ठाकुर ने दिया खास तोहफा, रिलीज होते ही छा गयाये’…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…
    • मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…
    • छठ पूजा के लिए मैथिली ठाकुर ने दिया खास तोहफा, रिलीज होते ही छा गयाये’…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?