


कोरबा/ जिला अधिवक्ता संघ के नवकार्यकारिणी 2024 के पदाधिकारी निर्वाचन विधि मान्य निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत सुचारू रूप से संपन्न कराने नियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपी कौशिक ने अधिवक्ताओं को विश्वास करते हुए आश्वासन दिया कि निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष पारदर्शी एवं सुचारु रूप से चुनाव संपन्न कराने प्रतिबद्ध है । अधिवक्ता नोटरी मासिक पत्रिका खबरों का उजाला के कानूनी सलाहकार राजकुमार अज्ञेय ने चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आचार्य संहिता का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करना है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदातों की गुंजाइश का स्थान न रहे। विधि ज्ञाताओं का विधि अनुरूप विधिक शिष्टाचार अंतर्गत विधि मान्य निर्वाचन प्रणाली का पालन करते हुए मतदान हजारों अधिवक्ताओं के मताधिकार कार्यकारिणी गठन के संबंध में होने हैं जिसका परिणाम पहली बार एक दिन उपरांत आना है ।
बताते चले पूर्व हुए चुनाव की भाती इस वर्ष भी अधिवक्ता संघ का चुनाव अध्यक्ष उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव,कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। जिसकी नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 को प्रारंभ की गई निर्वाचन समिति के सदस्य अशफाक अहमद सिद्दीकी,महेश शुक्ला, शिवनारायण सोनी,जनक नाम देवांगन,राजेश्वर दीवान,प्रेमलता राठौर, करण चंद्र,विकास सिंह सिसोदिया की संयुक्त टीम सुचारू रूप से कार्य कर रही है।
