नई दिल्ली:- घर बनवाते समय फर्श के लिए सही पत्थर चुनना आसान नहीं होता. बाजार में मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स के अलावा कोटा स्टोन और तांडूर स्टोन जैसे विकल्प भी मौजूद हैं. ये दोनों प्राकृतिक पत्थर हैं और इनका इस्तेमाल घरों, दफ्तरों, आंगन और दूसरे हिस्सों में किया जाता है. लेकिन इनकी कीमत, रंग, मजबूती और देखभाल में कुछ अंतर होता है. अगर आप भी अपने घर में नया फर्श बनवाने की सोच रहे हैं, तो सवाल उठता है कि कोटा स्टोन लगवाना बेहतर रहेगा या तांडूर स्टोन? इनमें से कौन-सा पत्थर कम बजट में अच्छा लुक देगा और लंबे समय तक चलेगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
