
मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय भण्डरा एवं ढ़करवारा में महिला सशक्तिकरण के तहत एक दिनी कार्यशाला में विद्यालयों की छात्राओं एवं ग्राम की महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं जागरुकता सम्बधी जानकारियां दी गई। जिसमें महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। जिसमें किसी भी छात्रा एवं महिला के साथ कोई घटना होती है तो तत्काल निकटतम कोतवाली या पुलिस चौकी को सूचित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किए है जिस पर तुरंत सूचना दें। कार्यशाला में विद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका निधि साहू, विक्रम सिंह पटेल, राजेश प्रताप सिंह सोलंकी, रेखा राय, कांस्टेबल अनिल पटेल, अनीश गुप्ता, संजय यादव, आशीष सिंह सहित विद्यालय की छात्रायें एवं दोनों ग्रामों की महिलाएं मौजूद रही।
लोकेशन झाँसी टीवी 36 हिन्दुस्तान से ब्यूरो सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट