
कोरबा : 22 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में शिक्षक एलबी संवर्ग को बड़ी राहत देते हुए शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति के प्रावधान में एक ही पद पर 05 वर्ष की सेवा अनुभव की बाध्यता को दूर करते हुए 03 वर्ष के अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है जिसका छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल एवं संयोजक शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कोरबा द्वारा स्वागत किया गया है। किंतु इसे अपर्याप्त बताते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग की मूलभूत मांग संविलियन से पूर्व सेवा अवधि की गणना के साथ सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति का लाभ से वंचित किया जाना शिक्षक संवर्ग के विश्वास पर कुठाराघात है।
जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रावधान के अंतर्गत एक ही पद में 03 वर्ष की सेवा अनुभव के आधार पर पदोन्नति की व्यवस्था पूर्व से ही पदोन्नति नियम में निहित हैं 05 वर्ष की बाध्यता दूर करने के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा पूर्व में ही छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों सहित उच्चाधिकारियों से उक्त संबंध में मांग किया गया था।
22 नवंबर के मंत्री परिषद की बैठक में शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति का निर्णय लिया जाना स्वागतेय है, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक एस के द्विवेदी, महासचिव तरुण सिंह राठौर संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य जे पी कोसले एवं एस एन शिव, टी आर कुर्रे ,नकुल सिंह राजवाड़े, आर डी केसकर, नरेंद्र श्रीवास, एफ आर टंडन, महेंद्र मिश्रा, एम एल द्विवेदी, जी डी महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार से छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक संवर्ग का लंबित डी ए प्रदान करने अविलंब घोषणा करने की मांग किया गया है।
