
सरगुजा :- सीतापुर थाना मैनपाट तराई क्षेत्र चिडापारा में गौ हत्या कर गौ मांस बेचने का गोरखधंधा काफी लंबे समय से चल रहा है । रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली की हवल साय उरांव पिता एतवा के यहां आये दिन गौ हत्या कर मांस बेचने का धंधा चल रहा सुचना पर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर की तो वहां काफी मात्रा में गौ मांस और चमड़ी बरामद हुआ पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल हवल साय और उसकी पत्नी जानकी एक्का , सहयोगी संत एक्का अजय एक्का को मौके से गिरफ्तार किया । मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गांव गांव से गाय को पालने के नाम पर खरीद कर यहां लाया जाता है और उसकी हत्या कर मांस को बेचने का काम लंबे समय से किया जा रहा था। पुलिस द्वारा चारों आरोपी के खिलाफ धारा 429,IPC4,5,10 परिक्षण के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट-रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़,