
कोरबा : संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ कि बैठक गत माह 26 दिसम्बर को राज्य स्तरीय बैठक रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रदेशाध्यक्ष संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।जिसमे 18 जिले के सभी जिला अध्यक्ष सहित ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिसमे प्रेरक अपनी मांगो को लेकर आगामी फ़रवरी माह में पदयात्रा करते हुए।माननीय मुख्यमंत्री के निवास स्थान में धरना प्रदर्शन करेंगे।राज्य संघ के निर्देशानुसार आज दिनांक 02/01/2022 को कटघोरा के राम जानकी मंदिर चक-चकवा पहाड़ में जिला स्तरीय बैठक रखा गया।

जिसमें जिले के 120 प्रेरक सहित जिला पंचायत सदस्य नीलिमा धृतलहरे उपस्थित हुए उन्होंने स्थायी रोजगार की मांग को जायज बताते हुए अपना समर्थन दी।जिला अध्यक्ष रविंद्र बाजपेयी ने बताया की रायपुर में होने वाली आगामी पदयात्रा में आप सभी प्रेरक तन मन धन से सहयोग करेंगे।तथा बातों को एकजुटता के साथ प्रेरको ने भी बढ़ चढ़कर पदयात्रा में शामिल होने कि बात कहि।