Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रोडक्टिविटी में असर डालती है फोकस की कमी, इन आसान टिप्स से दूर करें यह कमी……
    News

    प्रोडक्टिविटी में असर डालती है फोकस की कमी, इन आसान टिप्स से दूर करें यह कमी……

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : कई बार लोग किसी काम को बड़े दिल से करने की कोशिश करते हैं. लेकिन 5 से 10 मिनट के भीतर ही किसी दूसरे काम में लग जाते हैं. इसके चलते शुरू किया गया काम बीच में ही अटक कर रह जाता है. ऐसे में न सिर्फ आपके काम में देरी होती है बल्कि प्रोडक्टिविटी में भी असर देखने को मिलता है. इसका कारण फोकस में कमी का होना है.डिस्ट्रैक्शन यानी फोकस कमजोर होना. इसका सीधा मतलब यही है कि आप अपने काम को लेकर सजग नहीं हैं. जिम्मेदार इंसान के लिए इस तरह करना जॉब या दूसरे जरूरी कामों के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन आप फोकस में कमी से बाहर निकलने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

    आइए एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं.अपने काम को बांटेंमनोचिकित्सक डॉ. अनामिका पापडीवाल का कहना कि किसी भी काम को करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करना जरूरी है. जब भी आप किसी काम की शुरूआत करें तो उसे छोटी-छोटी शिफ्ट में बांट लें. एक शिफ्ट करने के बाद छोटा-सा ब्रेक जरूर लें और काम को फिर से शुरू करें. ऐसा करने से आपको काम करने का बोझ नहीं लगेगा और न ही आप जल्दी थकेंगे. फोकस में कमी तब भी आती है, जब आप थक जाते हैं.

    लंबे समय तक काम करने से मोटिवेशन की कमी होती है और काम करने का मन नहीं करता.बनाएं टू डू लिस्टएक्सपर्ट कहती हैं कि काम को टालने की आदत न बनने दें. जब आप बार-बार काम को टालते हैं तो इससे भी हमारे फोकस में कमी आती है.सबसे जरूरी काम की सोने से पहले अगले दिन की टू डू लिस्ट बना लें. इसके साथ ही, उनके मुताबिक अलार्म सेट करें. जिस भी काम को कर रहे हैं, उसे खत्म करने के लिए एक डेडलाइन निश्चित करें. टू डू लिस्ट बनाकर आप अपने काम को लेकर सजग रहेंगे और इसे समय से खत्म भी कर लेंगे.

    इससे आपका फोकस भी बना रहेगा.सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमालडॉ. अनामिका कहती हैं कि आजकल सोशल मीडिया की वजह से भी लोगों में ज्यादा फोकस की कमी देखने को मिल रही है. एक बार सोशल मीडिया एप खोलने पर लोग उसे देखते हुए घंटो बिता देते हैं. कोशिश करें कि दिनभर में 2 घंटों से ज्यादा सोशल मीडिया पर न बिताएं. इसके अलावा, जो एप जरूरी नहीं हैं- उन्हें फोन या लैपटॉप से हटा दें.

    इससे आपका दिमाग डिस्टर्ब नहीं रहेगा.नोटिफिकेशन करें बंदआप जब भी कोई जरूरी बात कर रहे हैं तो अपने फोन को साइलेंट कर दें. इसके साथ ही, एप्स पर आने वाले नोटिफिकेशन भी बंद कर दें. अपने दिमाग को इस बात के लिए तैयार करें कि काम के बीच फोन को नहीं देखना है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Lack of focus affects productivity Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का दिन पूरी दुनिया में शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है ; कहते हैं ब्लैक फ्राईडे……
    Next Article चुनाव हारने का रिकॉर्ड है इस शख्स के नाम; फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    July 22, 2026

    अब इस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप तक तैयार हुआ टीम इंडिया का पूरा रोडमैप…

    July 22, 2026

    वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट इतने से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति…

    July 22, 2026

    यश की ‘टॉक्सिक’ में बोल्डनेस का ओवरडोज टीजर से गानों तक इंटीमेट सीन्स पर टिकी चर्चा…

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…
    • अब इस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप तक तैयार हुआ टीम इंडिया का पूरा रोडमैप…
    • वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट इतने से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति…
    • यश की ‘टॉक्सिक’ में बोल्डनेस का ओवरडोज टीजर से गानों तक इंटीमेट सीन्स पर टिकी चर्चा…
    • गोदाम खाली, गरीबों की थाली से गायब चना डेढ़ माह से पीडीएस व्यवस्था वेपटरी 325442 से ज्यादा परिवारों को नहीं मिल रहा चना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?