* मऊगंज /पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पाण्डेय,एसडीओपी अँकिता शुल्या के मार्गदर्शन थाना प्रभारी लौर जगदीश ठाकुर द्वारा देहात भ्रमण दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि भोलरा तिराहा से हर्ष साकेत अपने साथी अशोक साकेत के साथ बिना नम्बर की मोटरसायकल से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप विक्री के लिए लेकर निकलने वाला है प्राप्त सूचना पर विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए घेराबँदी कर दोनो आरोपी हर्ष उर्फ लल्लू साकेत पिता राजभान निवासी रघुनाथगंज 2. अशोक साकेत पिता मणिराज निवासी हर्दिहा थाना लौर को बिना नम्बर की यमहा मोटर सायकल सहित पकड़ा गया तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 60 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त नशीली कफ सिरप जिसका उपयोग नवयुवकों द्वारा नशे के रूप मे किया जा रहा है, बरामद की गई।आरोपियों का कृत्य अपराध कारित पाए जाने बरामद नशीली कफ सीरप व मोटर सायकल को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपियों विरुद्ध अपराध पँजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज गया,एवं उनके सहयोगी नशे के सौदागरों की तलाश की जा रही है। जप्त मशरुका कुल कीमती लगभग 178,000/- ( एक लाख अठत्तर हजार)**विशेष योगदान**- उप निरी. जगदीश ठाकुर थाना प्रभारी लौर, सउनि दिलराज सिंह चौहान,आर. अरुणेन्द्र सिंह,अजय मौर्य,सूरज तिवारी,अखिल सिंह,मुकेश कुमार, रविशंकर रावत।
