नई दिल्ली:- 15 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए लाभ और खुशियां लेकर आ सकता है। नए संपर्कों से फायदा होगा, वहीं कुछ जातकों के पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
सिंह राशि वालों को घाटे का सौदा समझे जा रहे काम में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के सामने भाग्योदय के अवसर आ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
नए संपर्कों से लाभ होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा नियोजित कार्य पूरे होंगे। आपको यश और सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। विवादास्पद मामलों का बातचीत के जरिए समाधान होने की संभावना है। मनोरंजन पर खर्च होगा और अचानक लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मनोरंजन से जुड़े कार्यों पर खर्च हो सकता है। फोन पर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, लेकिन बनता हुआ काम उलझ सकता है।
कर्क राशि
मेहमानों की आवाजाही के कारण व्यस्तता रहेगी। मेहनत का लाभ मिलेगा, लेकिन आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि
जिस सौदे को आप घाटे का मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और लेखन आदि में रुचि रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को जहां तक संभव हो, यात्रा करने से बचना हितकर रहेगा। घर में किसी के सहयोग से काम बन सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्च अधिक होने की संभावना है।
तुला राशि
परिवार में आनंदोत्सव का माहौल रहेगा और सुख-शांति प्राप्त होगी। दूर-दराज की यात्रा के योग बन सकते हैं। मानसिक सौहार्द बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
कुछ सामाजिक व्यस्तताएं सामने आ सकती हैं। बेवजह तनाव लेने से बचें। किसी अतिथि के आगमन पर उसकी व्यवस्था में समय और धन खर्च हो सकता है। संतान सुख प्राप्त होगा।
धनु राशि
संतान से सुख मिलेगा। विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसन्नता होगी। किसी भी तरह की दुविधा की स्थिति से बचना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक कामकाज में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अनपेक्षित कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। अनुभव की कमी के कारण लाभ में कमी आने की आशंका है।
कुंभ राशि
पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता मिलेगी। नियोजित कामकाज पूरे हो सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना उचित रहेगा।
मीन राशि
आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। पारिवारिक सुख और आनंद बना रहेगा। भाग्योदय के अवसर सामने आने की संभावना है।
व्यापार भविष्य
आश्विन शुक्ल पंचमी और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, शक्कर, जूट, पटसन, बारदाना, गेहूं, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द और मूंग के भाव में तेजी आने के योग हैं। बाजार में पिछले दिन जिन वस्तुओं के भाव टूटे हों, उनमें तेजी की संभावना पर ध्यान दें।
