मनेंद्रगढ़। वन अमले ने भरतपुर के नौड़िया गांव में एक तेंदुए को पकड़ा है। ऐसी खबर है कि यह 38 दिनों से इलाके में आंतक मचा रखा था। तीन लोगों पर हमले की भी खबर है लेकिन पिंजरे में फंसा ये तेंदूआ वही है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वैसे ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांध पिंजरे में रखा गया था।
बीती रात मुर्गा खाने आया आदमखोर तेंदुआ फंस गया। तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया था। तेंदुआ कानन पेंडारी बिलासपुर भेजा जा रहा है। ग़ौरतलब ये है कि आदमखोर बताए जा रहे इस मादा तेंदुए ने लोगों पर हमला करने के बाद उनका मांस नहीं खाया. माना जा रहा है कि अपने बच्चों की सुरक्षा के कारण तेंदुए ने हमला किया होगा।
अभी ये भी तय नहीं है कि इसी तेंदुए ने हमला किया है, क्योंकि जिस महिला पर पहला हमला हुआ, उस महिला ने लकड़बग्घे की तस्वीर देखने के बाद कहा कि इसी ने हमला किया था, तेंदुए ने नहीं।