
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले आर्मी चीफ होंगे। वर्तमान में वो सेना के उप-प्रमुख हैं। वो जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे. नरवड़े इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इस पद पर अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं।
CDS बन सकते हैं नरवणे
वहीं अब जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद का सबसे योग्य दावेदार माना जा रहा है। हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जनरल रावत की मिसाल को देखते हुए उन्हें यह पद मिल सकता है। बता दें कि पिछले CDS जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो जाने के बाद से ये पद खाली है।