Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लो आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें…
    समाचार

    लो आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें…

    By Tv36 HindustanMay 25, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नौतपा काल सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन इसने अपने तीखे और डरावने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह आठ बजे के बाद ही सूर्य की तपिश ऐसी महसूस होने लगी मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें वीरान हो गईं, बाजारों की रौनक गायब हो गई और लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे।

    राजधानी रायपुर में रुक रुकर बीते एक हफ्ते से सूर्य देव अपना कहर बरपा रहे है। वहीं आज दोपहर करीब दो बजे का दृश्य भयावह नजर आया। आम दिनों में जहां वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है, वहीं सोमवार को पूरी सड़क सुनसान पड़ी रही। कुछ ही लोग सिर पर गमछा बांधे और चेहरे को कपड़े से ढंककर तेजी से गुजरते दिखे। गर्म हवा के थपेड़े इतने तेज थे कि कुछ मिनट धूप में खड़ा होना भी मुश्किल महसूस हो रहा था।
    मौसम विभाग के अनुसार जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में इसके 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

    कहा जाता है नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर लगभग सीधी पड़ती हैं। इससे जमीन तेजी से गर्म होती है और वातावरण में हीट वेव की स्थिति बन जाती है। हवा में नमी कम होने और धरती के लगातार तपने से लू का असर और अधिक खतरनाक हो जाता है।
    मजदूरों को हो रही परेशानी

    सबसे अधिक परेशानी खेतों में काम कर रहे किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को हो रही है। खेतों में काम कर रहे कई मजदूर पेड़ों की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन वहां भी गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही थी।

    डॉक्टर ने दी सलाह
    शरीर को हाइड्रेटेड रखें

    दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. कोशिश करें कि रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं. जरूरत पड़ने पर ओआरएस, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल भी ले सकते हैं.

    हल्के और सूती कपड़े पहनें

    गर्मी में ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

    धूप में निकलते समय रखें सुरक्षा

    अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर, चेहरा और गर्दन को अच्छी तरह ढकें. टोपी, छाता, गमछा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके.

    दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें

    दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच गर्मी सबसे ज्यादा होती है. ऐसे समय में घर के अंदर रहना सुरक्षित माना जाता है.

    गर्मी में क्या न करें?

    अधिक गर्मी में मेहनत वाले काम करने से शरीर जल्दी थक सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

    बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला न छोड़ें.

    बंद वाहन के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

    डिहाइड्रेशन बढ़ाने वाले पेय पदार्थ कम पिएं

    शराब, ज्यादा चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और फिजी ड्रिंक्स शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाना बेहतर है।

    बेवजह बाहर घूमने से बचें. जरूरत न हो तो तेज धूप में बाजार या अन्य जगहों पर जाने से बचें.

    किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

    यदि चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक पसीना, कमजोरी या थकान महसूस हो तो इसे सामान्य न समझें. ऐसे लक्षण हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकते हैं। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा के दौरान शरीर का तापमान संतुलित रखना सबसे जरूरी है। हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन लें और पर्याप्त आराम करें। सही सावधानी अपनाकर भीषण गर्मी के असर से काफी हद तक बचा जा सकता है।

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाइकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा…
    Next Article इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, इस देश में बढ़ते मामलों पर WHO चिंतित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है ये वित्त मंत्री का ‘3F Formula’ जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन…

    May 25, 2026

    इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, इस देश में बढ़ते मामलों पर WHO चिंतित…

    May 25, 2026

    हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा…

    May 25, 2026

    NEET पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है ये वित्त मंत्री का ‘3F Formula’ जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन…
    • इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, इस देश में बढ़ते मामलों पर WHO चिंतित…
    • लो आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें…
    • हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा…
    • NEET पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?