Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर ढूंढ रही हैं अपने लिए पार्टनर, तो हो जाइए सावधान…
    समाचार

    मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर ढूंढ रही हैं अपने लिए पार्टनर, तो हो जाइए सावधान…

    By Tv 36 HindustanJuly 13, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : looking for a boy on matrimonial sites : देश में कई ऐसी मैट्रिमोनियल साइट्स पर ऑनलाइन ठगी का करोबार चल रहा है। लोग इन साइट्स पर शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार ठगी करने के लिए लड़कियों की नहीं बल्कि लड़कों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले दिल्ली से सटे हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया था।दो विदेशियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तारlooking for a boy on matrimonial sites : बता दें कि, भारत की मैट्रिमोनियल साइट्स की आड़ लेकर ठगी का कारोबार करने वाले दो विदेशियों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तार विदेशी ठगों से जब पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि, वे अपनी गिरफ्तारी से पहले तक मैट्रिमोनियल साइट पर इसी तरह से कई लड़कियों को बेवकूफ बनाकर मोटी रकम ऐंठ चुके थे।इस तरह से देते थे ठगी की वारदात को अंजाम

    looking for a boy on matrimonial sites : ठगी करने के लिए यह गैंग पहले मैट्रिमोनियल साइट्स पर लड़कों की खूबसूरत पिक्चर अपलोड करता है। साथ में उनकी फर्जी डिटेल्स भी दी जाती हैं। जैसे ही कोई लड़की या किसी लड़की का परिवार दूल्हे की तलाश में इस गैंग के फेर में फंसता है, यह गैंग हाथ धोकर वसूली के लिए पीछे पड़ जाता है। इन तमाम तथ्यों की पुष्टि खुद फरीदाबाद पुलिस ने भी की थी।

    गिरफ्तार विदेशी ठग के ठगों में से एक क्रिस्चियन न्वाबू उडेम्बा नाईजिरियन मूल का है। जबकि उसके साथ गिरफ्तार दूसरा ठग कॉफी एंगे मूलरूप से आइवरी कोस्ट (अफ्रीकी देश) का रहने वाला है।इनमें से दोनों के ही पास वीजा नहीं मिला है। नाईजिरियन मूल के ठग ने तो भारत में छिपकर रहने के लिए अपने फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए थे। दोनों ही गिरफ्तार ठगों के बावत हरियाणा पुलिस ने जानकारी उनकेदिल्ली स्थित दूतावासों को भी भेज दी है। इन तमाम तथ्यों की पुष्टि इस गैंग का भांडाफोड़ करने वाली, साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने किया।जब युवती ने की शिकायत तब हुआ मामले का खुलासा

    looking for a boy on matrimonial sites : दरअसल, इस गैंग पर स्थानीय साइबर थाना पुलिस की नजरें तब टेढ़ी हुई थीं जब, इस गैंग की शिकार एक पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि इस गैंग ने उससे करीब 1 लाख 65 हजार रुपए ठग लिए हैं। पीड़िता को इस गैंग ने मैट्रिमोनियल साइट पर किसी राकेश नाम के फर्जी प्रोफाइल की मदद से झांसे में लेकर फांस लिया था। जोकि खुद को ऑनलाइन बातचीत में अमेरिका का सर्जन बता रहा था। आरोपी ने पीड़िता को बताया था कि वो उससे भारत आने पर मिलेगा। उसने यह भी कहा था कि वो अमेरिका से भारत 11 मई को पहुंचेगा।ठगों की गैंग में महिला भी है शामिल

    looking for a boy on matrimonial sites : बात यहां तक पहुंचने के दौरान लड़की को किसी भी तरह का शक नहीं हुआ। 11 मई को पीड़िता के पास कथित ठग राकेश का फोन आया। उसने कहा कि एयरपोर्ट पर उसे कस्टम वालों ने पकड़ लिया है। इसके कुछ देर बाद ही पीड़िता के पास एक ऐसी महिला को फोन पहुंचा, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताया। वो राकेश को कानून के शिकंजे से बचाने के नाम पर पीड़िता से करीब 1 लाख 65 हजार रुपए ऑनलाइन ही वसूल लेती है। इसके बाद भी जब पीड़िता का राकेश से संपर्क नहीं हो सका तो उसने, 25 मई 2022 को साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दे दी।

    पुलिस की जांच में ठगों की पोल खुल गई। पता चला कि राकेश ही गैंग का ठग था। जबकि खुद को मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात और कस्टम अफसर बताने वाली महिला भी गैंग की ही ठग थी।यह भी पता चला है कि लड़कियों को ठगी का शिकार बनाने के तुरंत बाद ही वारदात में इस्तेमाल सिम कार्ड को यह गैंग नष्ट कर देता था। पुलिस ने जब गिरफ्तार ठगों के बैंक अकाउंट खंगाले तो उनमें करीब 10 लाख रुपए के लेनदेन की बात पता चली। आरोपी ठगों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड और 26 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।महिला सिपाही को भी बना चुके हैं ठगी का शिकार

    looking for a boy on matrimonial sites : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में भी इस पैटर्न पर ठगी का मामला सामने आ चुका है। जिसमें एक महिला सिपाही को ही झांसे में लेकर इस महाठग कंपनी ने करीब 60 लाख की धोखाधड़ी का शिकार बना डाला था। जालसाजों ने सिपाही लड़की से कहा था कि वे इंडो-कैनेडियन हैं। जिससे महिला सिपाही उनके झांसे में आ गई। महिला सिपाही ने सोचा कि पति की मौत के बाद परिवार वाले भी उसके ऊपर दूसरी शादी का दबाव बना रहे हैं।, तो किसी इंडो कैनेडियन से शादी करके अगर जीवन दोबारा से शुरू कर लिया जाए तो उसमें भला क्या बुराई? इस मामले में लड़की से खुद मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगों ने ही संपर्क किया था। ठगी की इस घटना को भी अंजाम नाईजिरियन मूल के ही ठगों द्वारा दिया गया था।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    Next Article Post Office MIS scheme: पत्नी के साथ खोल लिया ये अकाउंट तो मिलेंगे डबल फायदे,जाने डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…

    May 12, 2026

    प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

    May 12, 2026

    डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

    May 12, 2026

    सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…
    • मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…
    • प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…
    • डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
    • सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?