रिपोर्टर//जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली //22 अगस्त 2022// जिले के ग्राम जरहगांव में कल 21 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर महापौर रामशरण यादव ने किया। मुंगेली कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं पीला रंग की गमछा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ किया गया।
जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने जिलेवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।
जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जीवन से हमे सब को सीख लेनी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। इस पवित्र परंपरा के अनुरूप देश और दुनिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो महत्वपूर्ण शिक्षा दी है, उसे हम सबको आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे बड़ी शिक्षा भी दी थी कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ युद्ध करना ही धर्म है। इस अवसर पर बड़ी सख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।