
नई दिल्ली। 15 नवंबर यानी सोमवार से 30 नवबंर तक बैंक 6 दिन बंद रहेंगे, हालांकि, त्योहारी सीजन की समाप्ति के साथ बैंकों को पहली की तुलना में उतनी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।
इस बीच अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी कार्य है तो आप उसे छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले ही निपटा सकते हैं। बता दें कि आरबीआई हर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है। इसमें अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियां तय होती हैं।
19 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे.
21 नवंबर- रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश होगा.
22 नवंबर- कनकदास जयंती की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर- सेंग कुट्सनेम के मौके पर शिलांग के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
28 नवंबर- रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश होगा.