
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों ने लोगों की बजट बिगाड़ कर रख दी है। ऐसे में लोग गाड़ियों के इस्तेमाल से बचते और डरते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि अगर गाड़ी चलाएंगे तो पेट्रोल भी लगेगा और पैसे खर्च होंगे।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन सबके बीच जुगाड़ का तरीका भी अपनाने में लगे हुए हैं, जैसे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो जिसमें एक शख्स ने अपनी साइकिल को ही बुलेट बना डाला है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @upcopmanish के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जुगाड़ की मदद से एक शख्स ने अपनी साइकिल को बुलेट का लुक दे दिया है।
ऐसे जुगाड़ तो आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। शख्स ने रॉयल एनफील्ड बुलेट की सीट कवर और बैक के हिस्से को अपने साइकिल में जोड़ लिया है। शख्स जब इसे सड़क पर चला रहा था तो लोग इसे देखकर हैरान थे। इतना ही नहीं, वो अपनी पत्नी को पीछे बैठाकर घुमा भी रहा था।