मध्य प्रदेश:- मौसम ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इस सीजन में पहली बार राज्य के कई हिस्सों में गर्म रातों (वॉर्म नाइट) जैसी स्थितियां बन रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. इसका मतलब है कि अब लोगों को न केवल दिन में चलने वाली लू का सामना करना पड़ेगा, बल्कि रात में भी उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी.
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने इस मौसम में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि रात के समय भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा.
भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम समेत नौ प्रमुख शहरों में रात का तापमान बढ़ने वाला है. वहीं डिंडोरी के लिए लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की गई है, जिसका मतलब है कि गर्म हवाओं के कारण रात में भी बेचैनी महसूस होगी और पसीना आने लगेगा.
फिलहाल राज्य के अधिकांश शहरों जैसे इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है. 40 से अधिक जिलों में तापमान 40-41 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
इसके अलावा राज्य के लगभग 44 जिलों जिनमें विदिशा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर और सागर शामिल हैं में पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इससे पहले, भोपाल और नर्मदापुरम जैसे क्षेत्रों में रविवार और सोमवार की रातें भी काफी गर्म रहीं.
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, बैतूल, हरदा, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर.
मौसम विभाग ने मंगलवार रात के लिए भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट सहित नौ शहरों के लिए वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है.
