Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अभी से बना लें डाइट का हिस्सा हड्डियों को मजबूत बनाते हैं सूरज के साथ चमकने वाला ये बीज, एक्सपर्ट भी देते हैं सलाह…
    समाचार

    अभी से बना लें डाइट का हिस्सा हड्डियों को मजबूत बनाते हैं सूरज के साथ चमकने वाला ये बीज, एक्सपर्ट भी देते हैं सलाह…

    By Tv 36 HindustanNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सूरजमुखी के बीज हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। यह हमारे शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों की कमी को पूरी करते हैं। यदि आप हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान हैं तो सूरजमुखी के बीच का सेवन करें तो मिलेंगे अनेकों फायदे।

    सूरजमुखी का फूल देखने में बहुत आकर्षक लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज पोषण का भंडार है। सूरजमुखी के बीज में कई प्रकार के विटामिन खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।

    डॉ के मुताबिक, यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। किसी भी कई तरीकों से आप अपने डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं और अपनी पूरी सेहत को बेहतर बना सकते हैं ध्यान रहे इसका सेवन एक संतुलित मात्रा में करना चाहिए वरना अधिक मात्रा में सेवन करने से वेट बढ़ाने की समस्या हो सकती है। आईए जानते हैं हड्डियों के लिए क्या है सूरजमुखी के फूल के फायदे और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
    पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे आवश्यक पोषक तत्व है। सूरजमुखी के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए आवश्यक कैल्शियम प्रदान करता है। हड्डियों के स्ट्रक्चर को बनाने के लिए मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो कैल्शियम को ठीक से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें फास्फोरस, विटामिन ई मौजूद होते हैं। यह हड्डियों की मजबूती और कोशिकाओं को किसी भी नुकसान से बचाते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हड्डियों में किसी भी प्रकार के सूजन को दूर करता है।

    सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह बोन मिनिरल डेंसिटी को नियंत्रित करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। गठिया जैसे समस्या से राहत दिलाने में भी है सहायक है। बच्चों में हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व सूरजमुखी के बीज मौजूद होते हैं। इसलिए बच्चों को इनका सेवन करना चाहिए। अगर हड्डियां मजबूत होती हैं तो उनके टूटने की संभावना भी कम होती है। वहीं इसका सेवन करने से हड्डियों को पर्याप्त पोषण मिलता है।

    सूरजमुखी के बीज का सेवन जॉइंट्स के फ्लैक्सिबिलिटी को मेंटेन करता है। इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियों के टिशूज को रिपेयर करने और बढ़ाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीच में जिंक होने की वजह से यह हड्डियों और हमारे इम्यूनिटी ।सिस्टम को भी मजबूत बनाता हैसूरजमुखी के बीज को हल्का भुनकर खाया जा सकता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है और पोषण युक्त भी यदि आप स्मूदी या शेक बनाते हैं तो सूरजमुखी के बीजों को उसमें मिला लें और यह स्मूदी के साथ और भी हेल्दी हो जाएगा। यदि आप खाने के साथ सलाद का सेवन करते हैं तो इसके बीजों को आप सलाद में छिड़क कर भी खा सकते हैं। इससे सलाद और भी स्वादिष्ट हो जाएगा और पौष्टिक भी। सूरजमुखी के बीजों को दही और ओट्स में मिलाकर भी खाया जा सकता है। सूरजमुखी के बीजों को पीसकर इसका पाउडर बनाया जा सकता है और दाल या सब्जी में मिलाकर खाया जा सकता है।
    सूरजमुखी के बीज भले ही काफी सेहतमंद है लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। रोजाना इसे डेढ़ से दो चम्मच खा सकते हैं। यानी लगभग 20 से 30 ग्राम बीज रोजाना खाए तो पर्याप्त है।

    Post Views: 2,570

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा के घर आई खुशियां,पत्नी रितिका ने बच्चे को दिया जन्म…
    Next Article सुरक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव भारतीय रेलवे ने प्रमुख मार्गों पर इस कवच का शुरू किया परिचालन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…

    August 13, 2026

    अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…

    August 13, 2026

    सिर्फ कुछ रुपयों के सहारे अमेरिका पहुंचे थे स्वामी प्रभुपाद, फिर खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण भक्ति आंदोलन…

    August 13, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…
    • अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…
    • सिर्फ कुछ रुपयों के सहारे अमेरिका पहुंचे थे स्वामी प्रभुपाद, फिर खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण भक्ति आंदोलन…
    • गुरुवार के अचूक उपाय भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि…
    • ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा असर, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ तो कुछ को रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?