Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1 मार्च से बदलने जा रहे हैं कई नियम, आपकी जिंदगी और जेब पर होगा सीधा असर
    समाचार

    1 मार्च से बदलने जा रहे हैं कई नियम, आपकी जिंदगी और जेब पर होगा सीधा असर

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होली का आगमन हो चुका है, हर कोई होली के रंगों में सराबोर होने को तैयार है. लेकिन ये फाइनेंशियल माह है, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आएगा. जहां एलपीजी सिलेंडर के दामों में कुछ गिरावट आने की संभावना हैं. वहीं सोशल मीडिया को लेकर कई नियमों में बदलाव आएगा. इसके अलावा कई बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा भी कर सकते हैं. साथ ही कई ट्रेनों के टाइम टेबल बदलने की भी संभावना जताई जा रही है. आइये जानते हैं और क्या-क्या बदलाव 1 मार्च को देखने को मिलेंगे..

    सोशल मीडिया नियमों में बदलाव
    जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया कंपनी जैसे Facebook, Instagram और Twitter की मनमानी पर 1 मार्च से लगाम लग जाएगी. इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन शिकायत अपीलीय समितियां (GAC) बनाने का ऐलान किया है, जो कि 1 मार्च 2023 से काम करना शुरू कर देंगी. ये समितियां यूजर्स की शिकायतों को 30 दिन में निपटाएंगी. यही नहीं इंस्टा और व्हाट्सप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी पोस्ट के लिए भी नया नियम आने वाला है. जिसमें यूजर्स को भारी जुर्माना तक चुकाना पड़ सकता है.

    गैस सिलेंडर संबंधी बदलाव
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च गैस सिलेंडर बुकिंग में कुछ बदलाव किये जाएंगे. साथ ही बताया जा रहा है कि घरेलू सिलेंडर के दामों में कुछ गिरावट आने की भी संभावना है. क्योंकि पिछले छह माह से सिर्फ कॅामर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है. घरेलू सिलेंडर के दाम या तो बढ़े हैं या स्थिर ही रहे हैं. इसलिए होली से पहले लोगों को ये खुशखबरी भी मिल सकती है.

    कई बैंकों की बढ़ सकती है EMI
    आपको बता दें कि जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रेपो दरों में इजाफा किया है. कई बैंकों ने अपनी एमसीएलआर में बढोतरी कर दी है. जिनकी बढ़ी दरें 1 मार्च से लागू होने वाली है. इसके अलावा कई अन्य बैंक भी बढोतरी कर सकते हैं. जिसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. इसलिए अभी से लोगों को बजट बनाकर रखना जरूरी होगा.

    ट्रेन संबंधी बदलाव
    दरअसल, गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. जिसके चलते 1 दिसंबर को जो रेलवे ने टाइम टेबल में बदलाव किया था. जिसे फिर से गर्मी के हिसाब से शैड्यूल करना है. सूत्रों का दावा है कि 1 मार्च से 10 हजार यात्री ट्रेनों और 5 हजार मालगाड़ी के समय बदलने की संभावना है. इसके अलावा व्हाट्सप भी अपनी सर्विस में कुछ आमूलचूल परिवर्तन करने वाला है..

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Many rules are going to change from March 1 there will be a direct impact on your life and pocket
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया…
    Next Article इंस्ट्राग्राम पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना युवती को पड़ा भारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?