Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से बदल जाएंगे कई नियम,चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इतना सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानें नया रेट…
    समाचार

    आज से बदल जाएंगे कई नियम,चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इतना सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानें नया रेट…

    By Tv 36 HindustanJune 1, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग और नतीजों से पहले इंडियन ऑयल कंपनियों ने लोगों को एक बड़ी सौगात दी। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक गई। एलपीजी सिलेंडर के दाम सुबह होते ही गिर गए, जिसके बाद आप सस्ते में खरीदारी करने का सपाना साकार कर सकते हैं।

    तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये की कटौती कर दी, जो जून महीने की बड़ी राहत मानी जा रही है। यह कीमत जो कम हुई वो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है।

    ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
    1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं। नए महीने से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आरटीओ में ही टेस्ट देना अनिवार्य नहीं रह जाएगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने की प्रक्रिया अब आसान होने की उम्मीद है। एक जून से आप सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। इससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी।

    ट्रैफिक नियम सख्त होंगे
    नए याताया नियमों के तहत ट्रैफिक नियमों को और कड़ा किया जा रहा है। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने या उनके वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द तो किया ही जाएगा इसके साथ-साथ 25 साल तक नया लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

    14 जून तक मुफ्त में कर सकेंगे आधार अपडेट
    यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक आप ऐसा फ्री में कर सकते हैं। यूआईडीएआई पोर्टल पर 14 जून 2024 तक आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया मुफ्त है। अगर आप 14 जून के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके लिए कुछ शुल्क चुकाना पड़ सकता है। आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे या आधार कार्ड सेंटर पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क के तौर पर चुकाना होगा। वहीं, यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर खुद से आधार कार्ड अपडेट करने पर फिलहाल कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ा है।

    जून महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
    जून महीने में बकरीद, वट सावित्री व्रत समेत अलग-अलग पर्व त्योहारों के मौके पर सार्वजनिक और साप्ताहिक छुट्टियां के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जून में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के कारण जून महीने की पहली तारीख को भी कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान आप बैंक जाकर कोई भी सेवा हासिल नहीं कर सकेंगे। ऐसे में आप अपने बैंकिंग से जुड़े कार्यों को बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए प्लान करें यही बेहतर रहेगा। हालांकि एक बार यहां गौर करने वाली है कि जिन दिनों को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, उन दिनों में भी बैंकों ऑनलाइन सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

    पैन-आधार लिंक नहीं किया तो होगी ये परेशानी
    आयकर विभाग ने हाल में एक अधिसूचना में करदाताओं को अपने स्थायी खाता संख्या को 31 मई तक आधार के साथ जोड़ने के लिए कहा है ताकि उच्च दर पर कर कटौती से बचा जा सके।मौजूदा नियमों के अनुसार यदि करदाता का पैन उसके आधार से नहीं जुड़ा है, तो स्रोत पर कर कटौती को एक जून से सामान्य दर से दोगुनी दर से काटा जाना अनिवार्य कर दिया है।

    Post Views: 1,560

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखुशहाल वैवाहिक जीवन का आधार होगा ये जवाब अपने होने वाले पति से लड़कियां जरूर पूछे ये सवाल…
    Next Article अब चिलचिलाती धूप भी होगी बेअसर गर्मियों में खूब खाएं ये देसी सब्जियां, बाड़ी को मिलेगी AC जैसी कुलनेस …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो इसलिए हरतालिका तीज पर महादेव को चढ़ाई जाती हैं 16 तरह की पत्तियां जानें इसके पीछे का रहस्य…

    September 11, 2026

    मंदिर की घंटी यूं ही नहीं बजाई जाती जानिए दर्शन से पहले भगवान को घंटी क्यों सुनाते हैं…

    September 11, 2026

    बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

    September 11, 2026

    पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की इन योजना में कमियों पर जताई चिंता …

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो इसलिए हरतालिका तीज पर महादेव को चढ़ाई जाती हैं 16 तरह की पत्तियां जानें इसके पीछे का रहस्य…
    • मंदिर की घंटी यूं ही नहीं बजाई जाती जानिए दर्शन से पहले भगवान को घंटी क्यों सुनाते हैं…
    • बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…
    • पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की इन योजना में कमियों पर जताई चिंता …
    • एक ही तारीख, दो अलग संदेश 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का ये भाषण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?