
समाज में पत्रकारिता की आड़ में आज कई ऐसे फर्जी पत्रकार सक्रिय हो गए हैं जिनका किसी भी चैनल न्यूज़पेपर या पत्रकारिता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है ऐसे फर्जी पत्रकार अवैधानिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जिससे उनके ऊपर हमले मारपीट की खबर अक्सर सुनने को मिल रही है जिसके चलते ईमानदार और स्वच्छ छवि बाली पत्रकारिता और पत्रकार दोनों की ही छवि समाज मे धूमिल हो रही है पत्रकारों को गंदी निगाहों से देखा जा रहा है जगह-जगह उन्हें अपमानित किया जा रहा है जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक चिंता का विषय है गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब ऐसे उन सभी पत्रकारों का विरोध और कार्यवाही की शासन प्रशासन और अधिकारियो से मांग करता है की ऐसे सभी फर्जी पत्रकारों की जांच की जाए और उनके ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे समाज में फैल रही पत्रकारिता की नफरत को लोग सही नजरों से देखें और पत्रकारों को उनका सही सम्मान मिले गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर आज बिनय दुवेदि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अंजना नागर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नौगांव के माध्यम से एक ज्ञापन कलेक्टर छतरपुर के नाम सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की थी जनसंपर्क विभाग से सही जानकारी मांग कर जिसमें की जो पत्रकार दर्ज है उनकी पूरी जानकारी मिल सके और निस्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा एवं सम्मान मिले एवं जो फर्जी पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली या फिर अवैध कारोबार करते हैं उनके ऊपर कार्यवाही हो! ज्ञापन के समय गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भोले पटेरिया, राजेश साहू, गोकर्ण साहू, राजू सेन, कपिल पटेल,उत्तम राजपूत, जीतेंद्र रावत सहित प्रेस क्लब के एक दर्जन से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।