**मऊगंंज _बीते दिन छतरपुर में हुई कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शेख मुख्तार सिद्दीकी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि छतरपुर के शहजाद अली खान (नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ) की शान में गुस्ताखी करने के साथ अमानवीय तरीके से उनका घर तोड़ा गया साथ ही कई वाहनों को जमींदोह किया गया मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है जो भारतीय संविधान का सरेआम उल्लंघन है उन्होंने कहा आए दिन देखने को मिल रहा है कि अल्पसंख्यकों के साथ संविधान के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है महामही के नाम दिए गए ज्ञापन में शेख मुख्तार सिद्दीकी पार्षद विश्वनाथ मिश्र विद्या चरण दुबे जियाउद्दीन मकसूद खान सहित कई लोगों ने ज्ञापन दिया।
