Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » JJP से नाराज चल रहे MLA, जोगी राम सिहाग ने BJP प्रत्याशी को दिया समर्थन, कही ये बात…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    JJP से नाराज चल रहे MLA, जोगी राम सिहाग ने BJP प्रत्याशी को दिया समर्थन, कही ये बात…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में हरियाणा की हिसार सीट से बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित पार्टी से ऊपर है. वह देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रभावित हुए हैं. बता दें कि जोगी राम सिहाग हिसार के बरवाला से जननायक जनता पार्टी के विधायक है.

    सिहाग ने रणजीत सिंह चौटाला को दिया समर्थन
    JJP विधायक जोगी राम सिहाग ने पीटीआई भाषा से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि समर्थन देने का फैसला उनके अकेले का नहीं बल्कि उन्होंने सामूहिक सभा के दौरान निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी बाद में आती है राष्ट्र हित पहले है. सिहाग ने कहा कि वो रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में प्रचार करेंगे.

    उन्होंने कहा देश पीएम मोदी के विजन में देश तेजी से प्रगति कर रहा है. दूसरे देश भी आज हमारे देश को सम्मान की दुष्टि से देखते है. लेकिन 10 साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. बता दें कि जेजेपी की तरफ से हिसार सीट से नैना चौटाला को उतारा गया है.

    कोई चाहे तो पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे सकता है’
    वहीं बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला जेजेपी को पसंद नहीं आया. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से कहा गया कि अगर जेजेपी का कोई भी सदस्य प्रतिद्वंद्वी दल के के पक्ष में प्रचार करता देखा गया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अगर कोई चाहे तो पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे सकता है. चौटाला ने अंबाला में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि अपनी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अन्य किसी पार्टी को समर्थन देने की चाल यहां काम नहीं करेगी.

    जेजेपी को लग चुके है कई झटके
    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने सिहाग ने जेजेपी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव जीता था. अगर वे कोई ऐसी गतिविधि में शामिल होते है, तो उनपर चुनाव नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. बता दें कि सिहाग ने पिछले महीने जेजेपी नेतृत्व को पत्र लिखा था और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से राहत मांगी थी. बीजेपी से गठबंधन खत्म होने के बाद से जेजेपी को कई झटके लगे हैं, कई नेता बीजेपी और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

    प्रदेश अध्यक्ष भी दे चुके है इस्तीफा
    जेजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन मार्च में खत्म हो गया जब भगवा पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया. बता दें कि हरियाणा की 10वीं लोकसभा के लिए मतदान सीटों पर 25 मई को मतदान होगा.

    Post Views: 725

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा के लिए कर रहें हैं प्लान जानें किन बातों का रखें ध्यान…
    Next Article बजाज ने कर दिया बड़ा धमाका, दुनिया की पहली CNG बाइक इस दिन करेगा लॉन्च…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?