Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोबाइल बना रहा मर्दों को नपुंसक, लगातार उपयोग और पेंट की जेब में रखना हो सकता है घातक…
    स्वास्थ्य

    मोबाइल बना रहा मर्दों को नपुंसक, लगातार उपयोग और पेंट की जेब में रखना हो सकता है घातक…

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मोबाइल का लगातार उपयोग और रखने का तौर तरीका आपके शरीर और खासकर प्रजनन अंगों के लिए कितना घातक है, यह हाल ही में हुईं कुछ स्टडीज में सामने आए हैं. मोबाइल के उपयोग से प्रजनन अंगों पर असर को लेकर किए गए अध्ययनों में पता चला है कि मोबाइल के लगातार उपयोग के साथ पेंट की जेब में मोबाइल रखने से पुरुषों के जनन अंगों पर विपरीत असर पड़ रहा है. ज्यादातर पुरुष मोबाइल को जींस की पॉकेट में रखते हैं इससे उनके स्पर्म काउंट में गिरावट देखने मिली है. ऐसा ही कुछ उन महिलाओं के साथ भी हो रहा है,जो मोबाइल को लेकर इसी तरह के तौर तरीके आजमाते हैं. इनका प्रजनन क्षमता पर असर पड़ रहा है और इसको लेकर अभी रिसर्च जारी है. अंतिम निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है लेकिन यह तय मान लिया गया है कि मोबाइल के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट और महिलाओं में ओवम की क्वालिटी गिर रही है.

    रिसर्च और स्टडीज में सामने आए तथ्य

    डॉ रूपाली जैन बताती हैं कि “मेडिकल साइंस के मशहूर सेंट्रल यूरोपियन जर्नल ऑफ यूरोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल फोन रेडिएशन से प्रजनन दर पर संभावित प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. कुछ अध्ययनों ने पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या के साथ गतिशीलता में कमी और महिलाओं में गर्भधारण की संभावना में कमी के बीच संबंध पाया गया है. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि जो पुरुष अधिक बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता कम होती है. मोबाइल फोन रेडिएशन से शुक्राणुओं को नुकसान होता है लेकिन पुरुष प्रजनन क्षमता को किस स्तर तक प्रभावित करते हैं. इसके अंतिम परिणामों पर रिसर्च जारी है.
    डॉ रूपाली जैन बताती हैं कि “कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि जो महिलाएं अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें गर्भधारण करने में ज्यादा समय लगता है. मोबाइल फोन रेडिएशन से अंडाशय को नुकसान हो सकता है. लेकिन इस पर रिसर्च जारी है कि मोबाइल रेडिएशन महिलाओं में प्रजनन क्षमता को किस स्तर तक कम करता है. मोबाइल फोन रेडिएशन और प्रजनन दर पर इसके प्रभावों को लेकर शोध अभी भी जारी है.”

    रेडिएशन से प्रजनन अंगों पर प्रभाव

    स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ रुपाली जैन बताती है कि “मोबाइल फोन से होने वाला रेडिएशन पुरुष और महिलाओं दोनों के प्रजनन अंगों पर बुरा प्रभाव डालते हैं. ऐसा हाल में सामने आई कुछ स्टडीज में पता चला है कि मोबाइल के लगातार उपयोग और रखरखाव के तरीके से पुरुषों के वृषण और महिलाओं के अंडाशय पर देखने मिल रहा है. यह दोनों अंग काफी संवेदनशील होते हैं और मोबाइल के रेडिएशन का इन पर असर पड़ता है. जहां तक पुरुषों की बात करें,तो इस वजह स्पर्म जेनरेशन कम होने के साथ स्पर्म क्वालिटी पर भी असर पड़ता है. अंडाणुओं की क्वालिटी कमजोर होती है और इसी वजह से निसंतान के मामले बढ़ रहे हैं.

    मोबाइल को शरीर से दूर रखें’

    डॉ रुपाली जैन बताती हैं कि “निसंतान जैसी समस्याओं से जूझ रहे दंपत्ति जब हमारे पास आते हैं तो हम उनके मोबाइल के उपयोग को लेकर भी चर्चा करते हैं और कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं. जो मोबाइल के रेडिएशन से होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं. हमारी सलाह होती है कि मोबाइल को शरीर से दूर रखें और जननांगों के आसपास मोबाइल न रखें. आमतौर पर पेंट या जींस की जेब में मोबाइल रखने की आदत घातक होती है. इसके अलावा हम ऐसे दंपतियों को टेक्स्ट मैसेजिंग के उपयोग की सलाह देते हैं और लंबे समय तक बात करने के लिए स्पीकर या हैंडसेट की सलाह देते हैं.

    Post Views: 1,160

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरसों का तेल खाने से कितना बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, इस तेल में खाना पकाया तो ऐसी होगी सेहत,भागते फिरेंगे डॉक्टर के पास…
    Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में नगर पालिका के अधिकारी और कैशियर हुए गिरफ्तार,दोनों पर लगा है ये संगीन आरोप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…

    September 11, 2026

    Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…

    September 11, 2026

    इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…

    September 11, 2026

    इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…
    • Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…
    • इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…
    • इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…
    • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?