Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोदी की गारंटी:भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है,करौली में इंडी गठबंधन पर ऐसे बरसे पीएम…
    चुनाव

    मोदी की गारंटी:भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है,करौली में इंडी गठबंधन पर ऐसे बरसे पीएम…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- गुरुवार को राजस्थान के करौली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों के इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। INDI गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

    उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ मोदी भ्रष्टाचार हटाओ का आह्वान करता है और दूसरी ओर ये ही लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को कितनी भी धमकियां दी जाएं, लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है ये मोदी की गारंटी है।

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने उन समस्याओं के समाधान निकाले, जिन समस्याओं के आगे कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए थे। कांग्रेस दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देती रही, लेकिन मोदी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था, लेकिन भाजपा लगातार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही। आज देश के 10 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि मिल रही है।

    वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पोर्ट ब्लेयर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 4 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, जिसमें उन्होंने अंडमान में 4,000 घर भी बनाए हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ एक ट्रेलर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए सम्मान के साथ जीवन सुनिश्चित करने के लिए 12 करोड़ शौचालय बनाए हैं और आपके क्षेत्र में 22,000 शौचालय बनाए गए हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के सतना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा, कोई रोक नहीं सकता।

    उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोग यही सोचते हैं कि उनका विकास पीएम मोदी के हाथों होगा न की पाकिस्तान के। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग कह सकते हैं कि वे भारत के साथ रहना चाहते हैं।

    Post Views: 565

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवरात्रि के चौथे दिन माता रानी को लगाएं मालपुए का भोग, इसे बनाना है काफी आसान
    Next Article हनुमान जयंती के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, जान लें डेट और शुभ मुहूर्त,साथ ही करें ये पाठ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

    June 11, 2026

    गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…

    June 11, 2026

    गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…

    June 11, 2026

    TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
    • गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…
    • गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…
    • TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …
    • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?