Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हनुमान जयंती के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, जान लें डेट और शुभ मुहूर्त,साथ ही करें ये पाठ…
    ज्योतिष

    हनुमान जयंती के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, जान लें डेट और शुभ मुहूर्त,साथ ही करें ये पाठ…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है.
    23 अप्रैल के दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है.हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करें.रामभक्त हनुमान को संकटमोचन कहते है. अपने भक्तों को हनुमान जी हर भय, पीड़ा से मुक्त रखते हैं. दरअसल, हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इसलिए हर साल चैत्र पूर्णिामा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. बता दें कि इस साल हनुमान जयंती के मौके पर एक अध्दुत संयोग बन रहा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं और उन्होंने त्रेतायुग में प्रभु श्री राम की मदद के लिए यह अवतार लिया था. वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 23 अप्रैल को 03 बजकर 25 मिनट पर होगा.

    माना जाता है कि जब हनुमान जी का जन्म हुआ था तो उस दिन मंगलवार था. इस साल भी हनुमान जयंती के दिन मंगलवार है. इसलिए मंगलवार को हनुमान जी का जन्म होने कि वजह से उस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं और बजरंगबली की पूजा भी करते हैं. 23 अप्रैल के दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग है. वज्र योग 23 अप्रैल की सुबह से लेकर 24 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक है. वहीं चित्रा नक्षत्र भी सुबह से लेकर रात 10 बजकर 32 मिनट तक है, उसके बाद स्वाति नक्षत्र है.

    हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक ही रहेगी. वहीं इस साल अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है. उस दिन आप हनुमान जी की पूजा सुबह 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट के बीच कर सकते है. उस दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक है. वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक है.

    हनुमान जी का दिल बहुत ही उदार हैं, इसलिए आपको हमेशा लोगों के लिए उदारता दिखानी चाहिए. खासतौर पर आपको हनुमान जयंती पर गरीबों में अन्न जरूर बांटना चाहिए.

    हनुमान जी श्रीराम के परभक्त माने जाते हैं, इसलिए आपको हनुमान जयंती पर भगवान राम की स्तुति भी करनी चाहिए, इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.

    हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बूंदी, लड्डू का प्रसाद जरूर चढ़ाएं. साथ ही हनुमान जयंती पर उन्हें केसरिया रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं.

    इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बरसती रहती है.

    Post Views: 2,340

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोदी की गारंटी:भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है,करौली में इंडी गठबंधन पर ऐसे बरसे पीएम…
    Next Article जानिए कीमत से लेकर सब कुछ, एमजी मोटर ने लांच की नई ब्लैकस्टॉर्म गाड़ी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…

    September 19, 2026

    “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट

    September 19, 2026

    कल 9 घंटे के भीतर इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा IMD का अपडेट…

    September 19, 2026

    अग्रवाल समाज का दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन, सीएम साय हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री समेत बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोग…

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…
    • “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट
    • कल 9 घंटे के भीतर इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा IMD का अपडेट…
    • अग्रवाल समाज का दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन, सीएम साय हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री समेत बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोग…
    • कॉपी चेक कराने के दौरान छात्रा को गलत तरीके से छूने का आरोप, इस स्कूल के शिक्षक की शिकायत; मोबाइल में व्यस्त रहने और पढ़ाई नहीं कराने के भी आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?