कवर्धा ,। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भादूटोला में आम नागरिकों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाई। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से चर्चा कर गांव के विकास कार्यो की जानकारी ली। ग्रमीणों के मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना और आवेदन भी लिया।
मंत्री अकबर ने मांग, शिकायत और समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वसन दिया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।