नई दिल्ली:– मोहम्मद शमी जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब टीम इंडिया में उनके साथी रहे उमेश यादव ने बहुत साथ दिया। पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगाए, तो शमी को कुछ वक्त अपने घर से दूर रहकर गुजारना पड़ा। उस समय शमी, उमेश यादव के यहां रहे।
अब उमेश यादव ने एक इंटरव्यू में शमी के उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए नए खुलासे किए हैं। उमेश यादव ने बताया कि यह वो समय था जब शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे।
बकौल उमेश यादव, ‘जिस दिन मैच फिक्सिंग के आरोप लगे, उस दिन शमी बहुत ज्यादा परेशान थे। वो मेरे घर पर ही ठहरे थे। रात में मैं पानी पीने उठा, तो देखा कि शमी 19वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी पर खड़े थे। मैं समझ गया कि यह शमी की जिंदगी की सबसे लंबी रात है और उनके मन में सुसाइड का विचार चल रहा है।’
…इसके आगे विश्व कप जीतने की खुशी भी फीकी
उमेश यादव ने आगे बताया कि कुछ दिन बाद खबर आई कि बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग के आरोपों से क्लीन चिट दे दी है। यह शमी की जिंदगी का सबसे खुश दिन था। उस दिन मिली खुशी के आगे वर्ल्ड कप जीतने की खुशी भी फीकी है।
मोहम्मद शमी: निजी जिंदगी में उलझे
पत्नी हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए
पहले यूपी में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया
मैच फिक्सिंग में लिप्त होने के के आरोप भी लगाए
इस दौरान मो. शमी को बेटी से भी दूर रहना पड़ा
विवादों के बीच बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया
मैदान पर हासिल की सफलता
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बने
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को उनकी जमीन पर हराया
3 ODI WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने
सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
ODI में लगातार 3 बार 4 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
