नई दिल्ली:– गेट 2025 एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की की ओर से अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स की घोषणा कर दी गई है। वेबसाइट पर दी गई डिटेल के अनुसार गेट 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर तक पूरी की जाएगी। लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर जाकर भरा जा सकेगा।
इन डेट्स में होगी परीक्षा
अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा का आयोजन देशभर के 8 जोन में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे जिसे आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
गेट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
अंत में आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
एप्लीकेशन फीस
अन्य सभी अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1800 रुपये जमा करना होगा। एक्सटेंडेंड तिथियों में आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 2300 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त फीमेल, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 900 रुपये और लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 1400 रुपये जमा करना होगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
