नई दिल्ली:– सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन किए गए कुछ आसान लेकिन अचूक उपाय व्यक्ति के करियर, विवाह, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के ऐसे ही प्रभावशाली उपायों के बारे में।
- शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं
सोमवार की सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन के कष्ट दूर करते हैं। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। - बेलपत्र पर लिखें ‘ॐ’
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। सोमवार को तीन पत्तियों वाले बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आर्थिक समस्याओं में राहत मिलने की मान्यता है। - सफेद वस्तुओं का दान करें
इस दिन सफेद कपड़े, चावल, दूध, दही या मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है। इससे चंद्र दोष शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है।
शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें
अगर घर में लगातार परेशानी, बीमारी या तनाव बना रहता है तो सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। - कुंवारी लड़कियां करें ये उपाय
विवाह में बाधा आ रही हो तो कुंवारी लड़कियां सोमवार का व्रत रखें और शिव-पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि इससे योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं। - पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
सोमवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितृ दोष और शनि से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की मान्यता है। - नंदी के कान में कहें अपनी मनोकामना
शिव मंदिर में नंदी महाराज के कान में अपनी इच्छा बोलने की परंपरा है। मान्यता है कि नंदी भगवान शिव तक भक्त की बात पहुंचाते हैं और मनोकामना पूरी होती है। - चंद्रमा को अर्घ्य दें
सोमवार को रात में चंद्रमा को दूध मिला जल अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और मन मजबूत होता है। यह उपाय चंद्र दोष को शांत करने के लिए भी किया जाता है।
