Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देशभर में मानसून का कहर जारी, इन 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट…
    समाचार

    देशभर में मानसून का कहर जारी, इन 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट…

    By Tv36 HindustanAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी से मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है।

    दिल्ली में सुबह और दोपहर बारिश की संभावना
    दिल्ली में 18 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान है। सुबह कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ होने की संभावना है। दोपहर में फिर बारिश हो सकती है। शाम तक मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी में उमस के बीच लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

    यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, झांसी और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी है। IMD ने लखनऊ में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट बताया है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

    बिहार और एमपी में तेज बारिश का खतरा
    बिहार में पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सागर, सीधी, उमरिया समेत 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है।

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जारी रहेगी बारिश
    राजस्थान के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। फलौदी, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और जयपुर समेत कई क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कुछ इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा और सरगुजा समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

    पहाड़ी राज्यों में आंधी और लैंडस्लाइड का खतरा
    उत्तराखंड में नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

    बंगाल में 65 किलोमीटर तक चल सकती हैं हवाएं
    पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। तटीय और गंगा के मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD ने मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

    इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
    18 अगस्त को छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है। झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है। किसानों को बारिश के दौरान खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करने तथा तैयार फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसी को अपनी अहमियत कैसे समझाएं रिलेशनशिप कोच ने बताए ये आसान तरीके, नजरअंदाज करने वाला भी समझेगा कद्र…
    Next Article जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल से बिगड़ी किसान की तबीयत, अस्पताल में भर्ती…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस प्रदेश से झारखंड-बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इतनी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें…

    August 18, 2026

    इस प्रदेश में टूटा आस्था का रिकॉर्ड; नागचंद्रेश्वर के दरबार में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा भक्त…

    August 18, 2026

    निरहुआ नहीं, पवन सिंह संग घर बसाना चाहती हैं ये एक्टर शादी के ऑफर ने मचाई हलचल…

    August 18, 2026

    जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल से बिगड़ी किसान की तबीयत, अस्पताल में भर्ती…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस प्रदेश से झारखंड-बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इतनी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें…
    • इस प्रदेश में टूटा आस्था का रिकॉर्ड; नागचंद्रेश्वर के दरबार में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा भक्त…
    • निरहुआ नहीं, पवन सिंह संग घर बसाना चाहती हैं ये एक्टर शादी के ऑफर ने मचाई हलचल…
    • जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल से बिगड़ी किसान की तबीयत, अस्पताल में भर्ती…
    • देशभर में मानसून का कहर जारी, इन 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?