Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और इन राज्यों में लू का सितम…
    समाचार

    नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और इन राज्यों में लू का सितम…

    By Tv36 HindustanMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के मौसम में आज एक साथ दो विपरीत स्थितियां देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां ‘नौतपा’ के शुरू होने से सूरज की तपिश बढ़ने वाली है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने उत्तर से दक्षिण तक 18 राज्यों के लिए चेतावनी जारी करवा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में यह अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों को कवर कर सकता है।

    राजधानी दिल्ली में आज से 27 मई तक के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आज यानी 25 मई को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, लेकिन शाम होते-होते 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा समेत कई इलाकों में 28 मई तक लू और धूल भरी हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी यूपी में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां भीषण लू के साथ-साथ 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बिहार की बात करें तो पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में उमस के साथ-साथ 28 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
    पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और राजस्थान में गर्मी का ‘टॉर्चर’
    उत्तराखंड में आज से 29 मई तक मौसम करवट लेगा, जहां देहरादून और नैनीताल जैसे इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और 29 मई को ओले गिरने का अलर्ट है। इसके विपरीत, राजस्थान में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, जहां जयपुर और जैसलमेर समेत कई शहरों में 30 मई तक भीषण लू और धूल भरी आंधी का कहर जारी रहेगा।

    पंजाब, हरियाणा और झारखंड का हाल
    पंजाब में 28 मई तक भीषण लू चलेगी, जबकि 28 से 30 मई के बीच बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर जैसे इलाकों में 30 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में भी 30 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, हालांकि कुछ हिस्सों में 26 और 27 मई को लू का असर भी दिखेगा।
    प्रमुख शहरों का आज का संभावित तापमान
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    दिल्ली 43°C 29°C
    लखनऊ 43°C 29°C
    पटना 41°C 27°C
    जयपुर 42°C 31°C
    शिमला 31°C 18°

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरामायण पार्ट वन की रिलीज डेट बदलने की तैयारी, दिवाली 2026 से पहले सिनेमाघरों में दस्तक…
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ…

    May 25, 2026

    रामायण पार्ट वन की रिलीज डेट बदलने की तैयारी, दिवाली 2026 से पहले सिनेमाघरों में दस्तक…

    May 25, 2026

    MP के 4 और छत्तीसगढ़ की 3 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, जानें किन दिग्गजों को मिलेगा ये सर्वोच्च सम्मान…

    May 25, 2026

    शिवराज दिल्ली आइए, आपसे बात करनी है; मोहन यादव के शपथ ग्रहण में चौहान से क्या बोले थे PM…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ…
    • नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और इन राज्यों में लू का सितम…
    • रामायण पार्ट वन की रिलीज डेट बदलने की तैयारी, दिवाली 2026 से पहले सिनेमाघरों में दस्तक…
    • MP के 4 और छत्तीसगढ़ की 3 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, जानें किन दिग्गजों को मिलेगा ये सर्वोच्च सम्मान…
    • शिवराज दिल्ली आइए, आपसे बात करनी है; मोहन यादव के शपथ ग्रहण में चौहान से क्या बोले थे PM…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?