Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 200 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित, सड़क सेवाएं भी ठप, पंजाब बंद के दौरान क्या खुला और क्या बंद,जानें…
    News

    200 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित, सड़क सेवाएं भी ठप, पंजाब बंद के दौरान क्या खुला और क्या बंद,जानें…

    By Tv 36 HindustanDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़:- केंद्र सरकार कथित तौर पर किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने में विफल रही है. इसके चलते किसान संगठनों ने बंद का ऐलान किया. पंजाब के कई हिस्सों में किसानों की ओर से बुलाए गए बंद के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ.

    बंद की वजह से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, राज्य के कई हिस्सों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. किसानों ने बंद के आह्वान के तहत विभिन्न सड़कों पर धरना दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “केंद्र सरकार को अपनी पुरानी जिद छोड़ देनी चाहिए और किसान संगठनों से बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए… कबूतर के आंख मारने से बिल्ली नहीं भागती.. पता नहीं केंद्र सरकार अब कौन सा प्रायश्चित कर रही है?? अगर पीए मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोक सकते हैं, तो क्या वे 200 किलोमीटर दूर बैठे अन्नदाताओं से बात नहीं कर सकते? किस समय का इंतजार कर रहे हो..?

    पंजाब बंद के कारण क्या खुला है और क्या बंद

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि इमरजेंसी और अन्य आवश्यक सर्विस को चालू रहने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर फ्लाइट पकड़ने, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने या शादी में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी.पंधेर ने दावा किया, “सभी प्रतिष्ठान बंद हैं. पंजाबियों ने आज अपनी एकता दिखाई है और वे पूरा समर्थन दे रहे हैं.

    उन्होंने कहा, “हम एक सफल बंद देख रहे हैं. ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह से निलंबित हैं और कोई भी ट्रेन पंजाब में प्रवेश नहीं कर रही है.” फगवाड़ा में किसानों ने एनएच-44 पर शुगरमिल क्रॉसिंग के पास धरना दिया और फगवाड़ा से नकोदर, होशियारपुर और नवांशहर की ओर जाने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया.

    किसानों ने पंजाब बंद का आह्वान क्यों किया है

    बता दें कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर सैकड़ों किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच, 70 वर्षीय किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को 35वें दिन में प्रवेश कर गई.दल्लेवाल ने पहले कहा था कि जब तक सरकार किसानों की मांगों पर सहमत नहीं हो जाती, तब तक वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे.

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को दल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है, साथ ही राज्य को जरूरत पड़ने पर केंद्र से सहायता लेने की स्वतंत्रता दी है. बता दें कि SKM और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च कर रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाला लिया.

    221 ट्रेनें प्रभावित

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बंद के कारण सोमवार को कुल 221 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें से 163 को रद्द कर दिया गया और 14 को रीशेड्यूल किया गया है.इन ट्रेनों में वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं. इस बीच निजी बस ऑपरेटरों ने पीआरटीसी बस सेवाओं के चार घंटे के बंद के लिए अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया

    Post Views: 1,440

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलाख का लोन, टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये, क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और किसको मिलता है लाभ,जानें…
    Next Article इमामों को नहीं मिला 17 महीने से वेतन, पुजारियों को 18 हजार का वादा चुनाव में मुस्लिमों की नारजगी पड़ेगी भारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…

    August 12, 2026

    सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…

    August 12, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

    August 12, 2026

    17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    • सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
    • 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?