Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टीचर के 20,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती ,ये रहेंगे नियम, जाने क्या रहेगी सैलरी
    राष्ट्रीय

    टीचर के 20,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती ,ये रहेंगे नियम, जाने क्या रहेगी सैलरी

    By Tv 36 HindustanNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से जारी है वर्ग 1, 2, 3 के करीब 29000 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। साथ ही अगले 2 साल 2023-25 में 20,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 1 साल में सीधी भर्ती के तहत 15000 से अधिक पदों पर शिक्षकों द्वारा भर्ती किया जाना है। विभाग में 19163 पद खाली है। जिसमें वित्त विभाग की अनुमति के साथ 15129 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं।

    दरअसल 2023 में 7000 से ज्यादा प्राथमिक शिक्षक सेवानिवृत हो रहे हैं। 800 से अधिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भी रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में इन रिक्त पदों को शिक्षा विभाग द्वारा भरने की तैयारी कर ली गई है। 2023 में एमपी टेट परीक्षा के जरिए 15000 से अधिक पदों को भरने की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा दी जा चुकी है।

    रिक्त पदों को भरने वित्त विभाग की स्वीकृति
    रिक्त पदों में उच्च माध्यमिक के 7468 पद रिक्त हैं। जिनमें से 2750 पदों को स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा माध्यमिक के 5098 में से 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 2023- 24 में प्राथमिक शिक्षकों के 7457 रिक्त पद में से 7429 पदों को हरा जाना है।

    15 अगस्त 2022 के बाद जारी विज्ञापन
    15 अगस्त 2022 के बाद के जारी विज्ञापन की बात करें तो उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2750 जबकि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 1325 कुल 4075 पदों के लिए 29 सितंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

    इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 1539 कुल 6539 पदों पर 29 सितंबर 2022 को विज्ञापन जारी हुए है।

    प्राथमिक शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 9429 जबकि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 11058 पदों के साथ कुल 18527 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए 19 अक्टूबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था।

    करीब 60000 पद रिक्त
    इससे पहले MPTET 2018 के सफल उम्मीदवारों के जरिए रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति की जा रही है। 2018 में एमपी टेट वर्ग 1 और 2 परीक्षा आयोजित की गई थी। अगस्त और अक्टूबर 2019 में रिजल्ट घोषित किए गए थे। 40000 शिक्षकों की भर्ती के बीच 30000 पद स्वीकृत किए गए थे। अब 20000 पदों पर भर्ती होने के बाद भी करीब 60000 पद रिक्त हैं।

    Post Views: 0

    000 teacher posts will be recruited don't know what will be the salary Hindi khabar Hindi news india More than 20 these rules will remain
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछात्रों के लिए बड़ी खबर, शीतकालीन अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
    Next Article 60 फीट की ऊंचाई से गिराफुटओवर ब्रिज, 20 यात्री घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…

    June 11, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…

    June 11, 2026

    आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…

    June 11, 2026

    मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…
    • मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…
    • आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…
    • मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…
    • राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की ये तस्वीर पेश करेंगे CM साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?