गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लेटेस्ट एडिशन में दुनिया भर से 2,638 उपलब्धियों को शामिल किया गया है, जिनमें भारत से 60 से अधिक उपलब्धियां शामिल हैं। इस बुक में सबसे पुरानी एंट्री चेरापूंजी की बारिश की है, जो कि अब तक बरकरार है।
भारत से जुड़े सबसे पुराने अभिलेखों में से एक वर्षा से संबंधित है। गिनीज रिकॉर्ड बुक के अनुसार, 15-16 जून, 1995 को मेघालय के चेरापूंजी शहर में 48 घंटे की अवधि में 2.493 मीटर फीट दो बारिश हुई।
इसके अलावा टीवी पर वर्तमान में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ‘सिटकॉम’ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, जिसके दो जुलाई, 2022 तक 3500 एपिसोड प्रसारित किए गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगे घर के रूप में इस लिस्ट में शामिल है।
केरल में बनी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति, दुनिया की सबसे कम हाइट वाली महिला नागपुर की ज्योति, कार से पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले कपल शालू चौधरी और उनकी पत्नी नीना चौधरी सहित कई नाम इस लिस्ट में भारत की शान बढ़ा रहे हैं।
