अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की शानदार जीत पर देश में इस समय जश्न का माहौल है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग जश्न में डूब गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी का इज़हार किया और टीम को बधाई दी है।
आपको बता दें कि विश्व कप 2023 के तहत खेले गए इस हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत को पाकिस्तान ने 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 30.03 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
