Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » देश में चौथे दिन भी कोरोना के दो लाख से अधिक नये मामले
    कोरोना समाचार

    देश में चौथे दिन भी कोरोना के दो लाख से अधिक नये मामले

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 16 जनवरी । कोविड-19 की तीसरी लहर के दौर से गुजर रहे देश में लगातार चार दिन से संक्रमण के दो लाख से अधिक नये मामले सामने आये हैं जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख से ज्यादा हो गयी है।
    इस बीच शनिवार को देश में 66 लाख 21 हजार 395 कोविड टीके लगाये गये हैं और रविवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक अरब 56 करोड़ 76 लाख 15 हजार 454 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16 लाख 65 हजार 404 कोविड परीक्षण किए गये जिनमें दो लाख 71 हजार 202 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी और संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 71 लाख 22 हजार 164 हो गयी है। इससे पहले गुरुवार को दो लाख 47 हजार417 , शुक्रवार को दो लाख 64 हजार 202 और शनिवार को दो लाख 68 हजार 833 मामले दर्ज किये गये थे। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 15 लाख 50 हजार 377 हो गये हैं। इसी अवधि में 314 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,86,066 हो गया है।
    पिछले 24 घंटों के दौरान 1,38,31 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 50 लाख 85 हजार 721 हो गयी हैं।
    गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की दर 4.18 फीसदी और रिकवरी दर 94.51 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.31 फीसदी है।
    दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब तक 7,743 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देश में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 1,702 नये मामले सामने आये हैं, जो अब तक एक दिन में दर्ज सबसे अधिक आंकड़ा है।
    दक्षिण भारत के केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 13,830 बढ़कर 91,353 हो गए हैं। राज्य में 3,819 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 52,18,681 हो गयी है। इस अवधि में 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 50,677 हो गया है।
    तमिलनाडु में 12,990 सक्रिय मामले बढ़ने से कुल संख्या बढ़कर 1,13,107 हो गयी हैं तथा 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 36,967 हो गया है। राज्य में अभी तक 27,47,974 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 4,557 बढ़कर कुल संख्या 22,870 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,64,331 हो गयी है, जबकि इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,509 हो गई है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 341 बढ़कर 22,017 हो गए हैं जबकि इस दौरान दो मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,054 हो गया है। वहीं 6,81,091 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 396 बढ़कर 8,921 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 1,42,764 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 570 हो गया।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1,277 सक्रिय मामले बढ़ने से कुल संख्या बढ़कर 32,139 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 10,09,967 हो गयी है तथा इस दौरान कोरोना संक्रमित आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,647 हो गया।
    पंजाब में कोरोना के 3,243 सक्रिय मामले बढ़कर 37,546 हो गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 6,02,249 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16,754 हो गया है।
    गुजरात में सक्रिय मामले 5,186 बढ़कर 55,798 हो गये हैं तथा अब तक 8,46,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 10,151 तक पहुंच गया है।
    बिहार में 1,832 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 35,917 हो गयी है। राज्य में अब तक 7,33,673 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। वहीं इस अवधि में चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12,127 हो गया है।
    उत्तर प्रदेश कोरोना के 10,708 सक्रिय मामलों में विस्फोट होने से इनकी संख्या बढ़कर 95,148 हो गयी हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 16,98,873 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 22,953 तक पहुंच गया है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना सक्रिय मामले 2,543 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 14,892 तक पहुंच गयी है और राज्य में अभी तक 3,44,940 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं और 7,440 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।

    Views: 0
    corona in the country even on the fourth day More than new cases two lakh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article12 से 15 लाख नये रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए छत्तीसगढ़ में गठित होगा ‘रोजगार मिशन’
    Next Article वरूण धवन और कृति सैनन ने शेयर की ‘भेड़िया’ की झलक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को प्रदेश राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

    November 1, 2026

    घर में बन गया ततैया का छत्ता हटाने से पहले जानें जरूरी बातें, डंक लगने पर ऐसे करें प्राथमिक उपचार…

    November 1, 2026

    नवा रायपुर में तीन दिन का जश्न, एयर शो से लोककला तक होंगे खास आकर्षण…

    November 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को प्रदेश राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
    • घर में बन गया ततैया का छत्ता हटाने से पहले जानें जरूरी बातें, डंक लगने पर ऐसे करें प्राथमिक उपचार…
    • नवा रायपुर में तीन दिन का जश्न, एयर शो से लोककला तक होंगे खास आकर्षण…
    • मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…
    • आज मेष, सिंह सहित इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?