देशभर में आधे से ज्यादा जनसंख्या यात्रा के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन का ही इस्तेमाल करती है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आती रहती है। वैसे तो देशभर में कई हजारों रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के कई रेलवे स्टेशनों में से ऐसे कौन से रेलवे स्टेशन हैं, जहां सबसे अधिक प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। आइए खबर में जानते है भारत के इन रेलवे स्टेशन के बारे में जहां पर है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म…
भारतीय रेलवे (Indian Railways) हिंदुस्तान का दिल है. ये एक ऐसा जरिया है जिसके सहारे देश की आधी से ज्यादा आबादी हर रोज यात्रा करती है. देश का रेलवे तेजी से अपडेट हो रहा है. यात्रियों की सुविधा (passenger convenience) के लिए नई-नई ट्रेने लाई जा रही हैं. इसके साथ ही हाई स्पीड वाली ट्रेने भी चलाई जा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन पकड़ने के लिए जिस प्लेटफॉर्म पर आपको जाना होता है उससे भी जुड़ी कई रोचक बातें हैं. आज हम आपको बताएंगे देश को वो रेलवे स्टेशन जहां हैं सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म.
इस रेलवे स्टेशन पर हैं सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म (This railway station has the highest number of platforms)कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा रेलवे प्लेटफॉर्म्स हैं. इस स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं. जबकि इस रेलवे स्टेशन पर 26 पटरियों की रेलवे लाइन बिछी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर भी बंगाल का ही एक रेलवे स्टेशन है. आपको बता दें बंगाल के सियालदह रेलवे स्टेशन पर 20 प्लेटफॉर्म हैं. इस प्लेटफॉर्म को सबसे व्यस्त प्लेटफॉर्म भी कहा जाता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्लेटफॉर्म से हर रोज एक जगह से दूसरे जगह के लिए हजारों लोग ट्रेन पकड़ते हैं.Supreme Court ने पलटा 2014 का फैसला, बताया इतने साल से है प्रोपर्टी पर जिसका कब्जा वही होगा मालिकदिल्ली, मुंबई और चेन्नई भी इसमें शामिलआपको बता दें मुंबई में जिसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है उसके छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर कुल 18 प्लेटफॉर्म हैं. वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर कुल 16 प्लेटफॉर्म हैं, जहां से हर रोज लगभग 400 ट्रेनों का संचालन होता है.
चेन्नई की बात करें तो इस रेलवे स्टेशन पर कुल 15 प्लेटफॉर्म हैं. यहां से भी हर रोज कई ट्रेने संचालित होती हैं. इस स्टेशन का नाम चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्ट्रेशन है. दक्षिण भारत की अगर आपने यात्रा कभी नहीं की है तो आपको एक बार उधर जरूर जाना चाहिए. अगर आप दिल्ली से जाएंगे तो आपकी ट्रेन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्ट्रेशन पर ही रुकेगी.
