मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी की दुनिया में ‘नागिन’ शिवन्या और ‘देवो के देव महादेव’ में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज़ अपलोड कर चर्चा में बनी रहती हैं। मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मौनी को गोल्डन कलर की शिमरी थाई हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा सकता है।साथ ही उन्होंने फर वाला एक स्टॉल भी कैरी किया है।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इयररिंग्स के साथ लुक को एक्सेसाइज किया है। यहां वह काफी हॉट लग रही हैं।