छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ शो से मशहूर हुईं मौनी रॉय (Mouni Roy) आज बॉलीवुड में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। ‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद मौनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान हासिल कर ली है। एक्टिंग के अलावा मौनी अपने ग्लैमर के लिए भी खासा चर्चा में रहती हैं।बिकिनी में मौनी रॉय ने बरपाया कहरसोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर लाइमलाइट बटोरने में मौनी रॉय सबसे आगे हैं।
हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। मौनी रॉय ने मालदीव से अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिस पर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।एक जगह मौनी रॉय स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहने बीच पर लेटी हुई दिख रही हैं। उनके पास बुक भी रखी है। एक जगह वह अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं तो कहीं लेटकर फोटो खिंचवा रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। दो चोटी और मिनिमल मेकअप में मौनी ने अपने चाहने वालों को दीवाना बना दिया है।
दिशा पाटनी ने किया रिएक्टइन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, “अभी सपना देख रही हूं।” मौनी की इन फोटोज पर उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी रिएक्शन दिया है। दिशा ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। फैंस भी मौनी की फोटोज देख उन पर अपना दिल हार बैठे हैं।
मौनी रॉय का वर्क फ्रंटमौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ से की थी। इसके बाद वह ‘जरा नचके दिखा’ के पहले सीजन की विनर बनीं। मौनी ने ‘कस्तूरी’, ‘दो सहेलियां’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।
मौनी रॉय को पॉपुलैरिटी ‘देवों के देव… महादेव‘ से मिली। इसके बाद वह एकता कपूर के सुपरनेचुरल टीवी सीरियल ‘नागिन‘ से घर-घर में मशहूर हो गईं। टीवी में कामयाबी का झंडा गाढ़ने के बाद मौनी ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और यहां भी वह छा गईं
