Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मां-बाप, बहन की हत्या कर अपने कमरे में दफनाया, बोला- दीदी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं था तो…
    अपराध

    मां-बाप, बहन की हत्या कर अपने कमरे में दफनाया, बोला- दीदी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं था तो…

    By Tv36 HindustanJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कर्नाटक के कोट्टूर इलाके में 27 जनवरी की वह रात किसी को नहीं पता था कि मामूली से दिखने वाले किराए के घर में मौत का तांडव होने वाला है। अक्षय कुमार, जिसे आस-पड़ोस के लोग एक मेहनती युवक के रूप में जानते थे, उस पर अपने ही पिता भीमराज, मां ज्यालक्ष्मी और बहन अमृता की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि भरोसे और खून के रिश्तों की सबसे वीभत्स हार है।

    आरोपी ने सिर्फ हत्या ही नहीं की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए तीनों शवों को घर के परिसर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों तक वह उसी घर में सामान्य तरीके से रहता रहा, जबकि चंद फीट नीचे उसका पूरा परिवार मिट्टी में दबा हुआ था। यह सोचकर ही सिहरन पैदा होती है कि कोई इंसान उस जमीन पर कैसे सो सकता है जिसके नीचे उसने अपने ही माता-पिता की लाशें दबाई हों

    खुद पुलिस के पास पहुंचा कातिल
    अक्षय ने अपराध करने के बाद खुद को बचाने के लिए शातिर साजिश रची। वह बेंगलुरु गया और वहां तिलक नगर पुलिस स्टेशन में अपने परिवार की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने पुलिस को यकीन दिलाने की कोशिश की कि उसका परिवार गायब हो गया है। मगर, कहते हैं कि जुर्म अपनी गवाही खुद दे देता है। जब पुलिस ने उससे बारीकी से पूछताछ की तो उसके बदलते बयानों ने उसकी पोल खोल दी।
    क्या झूठी शान बनी कत्ल की वजह?
    शुरुआती जांच में जो कारण निकलकर सामने आ रहे हैं, वे समाज की एक कड़वी हकीकत को दर्शाते हैं। बताया जा रहा कि अक्षय अपनी बहन अमृता के किसी युवक के साथ प्रेम संबंधों के खिलाफ था। जब माता-पिता ने बीच-बचाव करने या अक्षय को समझाने की कोशिश की तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। महज विरोध और गुस्से में आकर उसने एक झटके में अपना पूरा संसार ही खत्म कर दिया।

    जांच और इंसाफ की उम्मीद
    विजयनगर पुलिस की कप्तान जाह्नवी और उनकी टीम अब इस मामले की हर कड़ी को जोड़ रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अक्षय को अब उसी जगह ले जाया जाएगा, जहां उसने अपने हाथों से अपनों को दफन किया था। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर एक बेटा इतना पत्थरदिल कैसे हो सकता है? क्या आपसी संवाद की कमी और गुस्सा इतना बड़ा हो सकता है कि वह जन्म देने वालों के खून का ही प्यासा हो जाए?

    Views: 4,565
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेश के 82 लाख परिवारों को बड़ी राहत; फरवरी में ही मिलेगा इतने महीने का राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश…
    Next Article दिवंगत डिप्टी सीएम की पत्नी सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता, 5 बजे लेंगी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…

    October 28, 2026

    बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 28, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित

    October 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…
    • बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित
    • कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?