नाग पंचमी के दिन स्त्रियां नाग देवता की पूजा करती हैं और सांपों को दूध पिलाया जाता है. इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. नाग देवताओं की पूजा के लिए श्रावण मास की पंचमी तिथि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. सनातन धर्म में सर्प को पूजनीय माना गया है. भगवान श्री हरि विष्णु भी शेषनाग पर ही विराजमान हैं.
नाग पंचमी 2022नाग पंचमी 2022 (नई दिल्ली,30 जुलाई 2022,अपडेटेड 11:33 AM ISTनाग पचंमी का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं. इस दिन सांपों को दुध अर्पित किया जाता हैं. महिलाएं इस दिन अपने परिवारजनों के लिए पूजा करती हैं. सनातन धर्म में सर्पों को एक विशेष स्थान प्राप्त है. नाग देवताओं की पूजा के लिए कुछ दिनों को काफी शुभ माना जाता है जिसमें से एक श्रावण मास की पंचमी तिथि है. इस दिन नाग देवताओं की पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2022 Shubh Muhurat) नाग पञ्चमी मंगलवार, अगस्त 2, 2022 कोनाग पञ्चमी पूजा मूहूर्त -सुबह 06 बजकर 05 से 08 बजकर 41 मिनट तकअवधि – 02 घण्टे 36 मिनट्सपञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को सुबह 05 बजकर 13 मिनट से शुरूपञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर खत्म